उत्तराखंड मौसम: गर्मी कल से दिखाएगी तेवर, पहाड़ों में राहत, फिर होगी ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी

Spread the love

त्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से तापमान में असर देखने को मिलेगा। जिसके चलते गर्मी 12 फरवरी से प्रदेशभर में अपने तेवर दिखाएगी। हालांकि पर्वतीय इलाकों में चटक धूप खिलने की वजह से राहत मिलेगी।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

 

मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने से ठंड परेशान करेगी लेकिन दिन के समय चटक धूप खिलने के आसार हैं। इसके बाद 12 से 15 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुष्क मौसम में मैदान से लेकर पहाड़ तक के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जिससे मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास होगा और पर्वतीय इलाकों में ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि 16 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

उधर मंगलवार के मौसम की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।

Spread the love
और पढ़े  प्रवीण तोगड़िया-: अब हिंदुओं को दो नहीं, 3 बच्चों की आवश्यकता, घर में हनुमान चालीसा का करें पाठ
  • Related Posts

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र भी सक्रिय हो गया है। रविवार को पीएमओ की तरफ से एक बड़े अफसर…


    Spread the love