PM Modi: PM मोदी से मिले रवींद्र और रिवाबा जडेजा

Spread the love

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और गुजरात सरकार में मंत्री रिवाबा जडेजा भी मौजूद रहीं। यह मुलाकात संसद भवन में हुई, जिसकी तस्वीरें और प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

Ravindra Jadeja, Rivaba Meet PM Modi; Call It A Moment Of Pride

 

जडेजा ने क्या कहा?
पीएम मोदी से मिलने के बाद रवींद्र जडेजा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना और बातचीत करना मेरे लिए बेहद सम्मान और सौभाग्य की बात है। उनकी स्पष्ट सोच, ऊर्जा और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता बेहद प्रेरणादायक है। ऐसे नेतृत्व से सीखना गर्व की बात है।’

 

 

रिवाबा जडेजा की प्रतिक्रिया
गुजरात की मंत्री रिवाबा जडेजा ने भी इस मुलाकात को यादगार बताया। उन्होंने लिखा, ‘यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि गर्व का क्षण था। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से बातचीत करना, जो भारत, उसकी संस्कृति और उसके भविष्य के लिए मजबूती से खड़े हैं, बेहद प्रेरणादायक है। भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।’

 

 

सोशल मीडिया पर चर्चा
दोनों के पोस्ट सामने आते ही फैंस और समर्थकों ने इस मुलाकात को खास बताया। क्रिकेट और राजनीति के इस संगम को लेकर यूजर्स लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जडेजा फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक लेकर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  इलेक्ट्रिक वाहन- भारत में ईवी बिक्री 24.6% बढ़ी, बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेज उछाल
  • Related Posts

    गायिका आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

    Spread the love

    Spread the loveदिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। उनके निधन पर फिल्म, खेल और राजनीति जगत की हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं और दुख जता रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…


    Spread the love

    BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप,सभी सांसद 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहें,महिला आरक्षण पर चर्चा..

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने आगामी विशेष संसद सत्र को लेकर अपने सभी सांसदों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के लिए…


    Spread the love