Accident: बैतड़ी में पलक झपकते ही मौत की नींद सो गईं 13 जिंदगियां, सामने आया हादसे का बड़ा कारण

Spread the love

भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में बरात की बस खाई में गिर गई। हादसे में 13 बरातियों की मौत हो गई जबकि 34 घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी है। इस दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

बस में क्षमता से अधिक बराती बैठाना दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि चालक ने क्षमता से अधिक यात्री बस में बैठा लिए।

ओवरलोड बस चढ़ाई पर नहीं चढ़ सकी और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों में ग्रहण लगा दिया। शादी वाले घर और गांव में अब मातम पसर गया है और घरों से चीख-पुकार सुनाई दे रही है।

 

बता दें कि जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि बृहस्पतिवार रात बैतड़ी के पुरचुंणी नगरपालिका-7, भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुड़ा जा रही बरात की बस पुरचूंणी के बड़गांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

 

 

उन्होंने बताया कि छह बरातियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि पांच की डडेलधुरा और दो की कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में 34 बराती घायल हो गए।

India Nepal Border Bus Accident 13 Baraati Died major cause of accident has been revealed Photos

नेपाल एपीएफ, प्रहरी और स्थानीय लोगों ने शवों को खाई से निकाला और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा। घायलों का इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत अब भी नाजुक बनी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इधर, सामान्य रूप से घायल चालक कंचनपुर के भीमदत्त नगरपालिका-7 निवासी विरेंद्र बुढ़ा को प्रहरी ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

और पढ़े  हल्द्वानी- प्रदेश प्रभारी सैलजा बोलीं- 2027 की परीक्षा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेरिट से पास होना होगा

इनकी हुई मौत
बजांग बित्थड़ चीर गांव पालिका-7 निवासी केशव राज जोशी (40), अशोक राज जोशी (13), बसंत राज जोशी (35), बिष्णु दत्त जोशी (41), नरेश राज जोशी (42), बिशन दत्त जोशी (17), दीपक जोशी (28), किशन जोशी (46), बजांग के दारस्यु गांव पालिका निवासी मोहन देव भट्ट (60), केशव भट्ट (27), जय पृथ्वी नगरपालिका-7 निवासी बसंत राज रतला (40), बैतड़ी पुरचूणीं नगरपालिका-7 निवासी पुष्पा अवस्थी (40) और सुशील जोशी (40) की मौत हो गई।


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love