नैनीताल / रामनगर : चॉकलेट खिलाने के बहाने युवक ने 5 साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म….

चॉकलेट खिलाने के बहाने पांच साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची बुधवार शाम पांच बजे से लापता हो गई थी। पुलिस रात भर उसे आम और लीची के बगीचों, कोसी नदी के किनारे ढूंढती रही लेकिन आरोपी युवक उसे एक प्लाईवुड फैक्टरी में ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
सीओ रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि एक बस्ती से बुधवार शाम पांच बचे पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी और एसपी सिटी जगदीश चंद्र के निर्देश पर कालाढूंगी सहित आसपास के थानों की पुलिस को भी बच्ची की तलाश के लिए बुलाया गया था। हल्द्वानी से डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच गई थी। पुलिस की 12 टीमें और आसपास के ग्रामीण रातभर बच्ची को नदी किनारे, बाग बगीचों और जंगल में ढूंढते रहे मगर उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह मूलरूप से मुरादाबाद निवासी अंकित कुमार काशीपुर रोड स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी से बच्ची के साथ निकलता दिखाई दिया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अंकित को धर दबोचा। बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अंकित के खिलाफ धारा 363, 376 व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
बच्ची ने मां से की पेटदर्द की शिकायत
रामनगर। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि बच्ची ने पूछताछ में पुलिस को कुछ नहीं बताया। मां के पूछने पर उसने बताया कि उसे चॉकलेट खिलाने के बहाने ले जाया गया था। उसने पेटदर्द की शिकायत की तो उसका मेडिकल कराया गया। इसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
सीओ बलजीत सिंह भाकुनी का कहना है कि आरोपी अंकित अपने चार भाइयों के साथ यहां रहकर प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। उसका बड़ा भाई शादीशुदा है, जबकि अन्य सभी कुंवारे हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड शिक्षा विभाग: अनुरोध के आधार पर 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के हुए तबादले, जारी हुई सूची
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…