लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा-: टेंपो पलटने से 3 बच्चों समेत चार की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Spread the love

खीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बसंतापुर पुलिया के समीप सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है।

 

ये सभी लोग रात करीब 12:45 बजे धौरहरा से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लोग टेंपो से अपने गांव ऊंचगांव (थाना खमरिया) वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के चलते बसंतापुर पुलिया के पास टेंपो पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौरहरा भेजा।

 

इन बच्चों की हुई मौत 
सीएचसी में चिकित्सकों ने खुशबू (12 वर्ष), अबू तालिब (5 वर्ष) और अजरा (2 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। घायलों में किस्मतुन (45 वर्ष), साकिया (20 वर्ष), सादिया (22 वर्ष), निदा (10 वर्ष), अकील (18 वर्ष) निवासी ऊंचगांव थाना खमरिया तथा टेंपो चालक इसराइल उर्फ जीशान (30 वर्ष) निवासी ग्राम रसूलपुर थाना खमरिया शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय लखीमपुर खीरी रेफर कर दिया गया। जहां जीशान की भी मौत हो गई है।

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
और पढ़े  धार्मिक स्थल में दरिंदगी दुपट्टे से हाथ-पैर बांध कर की हैवानियत, गुस्साए लोगों ने आरोपी की फूंकी बाइक
  • Related Posts

    UP: सदन में पेश हुई प्रदेश सरकार की पहली आर्थिक समीक्षा, राज्य में बढ़ी है प्रति व्यक्ति आय, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveवित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन उत्तर प्रदेश की पहली आर्थिक समीक्षा सदन के पटल पर…


    Spread the love

    धार्मिक स्थल में दरिंदगी दुपट्टे से हाथ-पैर बांध कर की हैवानियत, गुस्साए लोगों ने आरोपी की फूंकी बाइक

    Spread the love

    Spread the loveचित्रकूट जिले के राजापुर थाना इलाके एक गांव के धार्मिक स्थल के परिसर में युवती को बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। युवती को खोजते हुए परिजन  धार्मिक…


    Spread the love