Gold Silver Price-  सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, चांदी ₹14000 तक टूटी, सोना भी हुआ सस्ता

Spread the love

सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोना की कीमतें गिरकर 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी 14000 रुपये सस्ती हुई। इसकी कीमत 2.33 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई।

 

पिछले दिनों सर्राफा बाजार में सोने-चांदी में दिखी गिरावट

गुरुवार को चांदी 30,300 रुपये सस्ती होकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं सोना 4,500 रुपये की गिरावट के साथ 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्या रहा भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचने और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में नरमी के संकेतों के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। मजबूत डॉलर के कारण अन्य मुद्राओं में लेन-देन करने वाले निवेशकों के लिए सोना महंगा हो गया, जिससे मांग पर असर पड़ा।

स्पॉट गोल्ड की कीमत 2.5% गिरकर 4,838.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जो सत्र की शुरुआत में बने करीब एक सप्ताह के उच्च स्तर से फिसल गई। अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.9% टूटकर 4,855.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए। चांदी में गिरावट और भी तीखी रही। स्पॉट सिल्वर की कीमत 14.9% लुढ़ककर 74.94 डॉलर प्रति औंस रह गई। गौरतलब है कि बीते सप्ताह ही चांदी ने 121.64 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था।


Spread the love
और पढ़े  मेघालय- कोयला खदान में विस्फोट से 18 की मौत, PM ने किया दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का एलान
  • Related Posts

    जेफरी एपस्टीन- क्या है जेफरी एपस्टीन के रेड रूम का राज? महिलाएं करती थीं ऐसा डांस,आप जानकर हिल जाएंगे

    Spread the love

    Spread the loveजेफरी एपस्टीन के काली दुनिया की खबरें इन दिनों हर किसी की जुबान पर हैं। यौन अपराधी और अरबपति वित्तीय उद्यमी जेफ्री एपस्टीन हमेशा विवाद और अपराध की…


    Spread the love

    बंगाल में SIR की समयसीमा एक सप्ताह बढ़ी, सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम मतदाता सूची जारी करने का समय बढ़ाया, डीजीपी से मांगा हलफनामा

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करा रहा है। मतदाता सूची से जुड़ा यह विवाद सुप्रीम…


    Spread the love