Dehradun: युवती की चापड़ से वार कर हत्या, घर के बाहर ही बाइक सवार युवक ने वारदात को दिया अंजाम

देहरादून मच्छी बाजार में एक युवती की चापड़ से वार कर हत्या कर दी गई। घर के बाहर ही बाइक सवार युवक ने वारदात को अंजाम दिया।  युवती 23 वर्ष की थी जिसका नाम गुन्नू था। वह घर के बाहर से जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर आया एक युवक उससे बात करने लगा। इसी बातचीत के दौरान उसने चापड़ निकालकर गले पर वार कर दिया। गुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई।

सोमवार सुबह 23 वर्ष युवती की बेरहमी से हत्या की वारदात से आसपास सनसनी फैल गई। बाजार के पास गली में युवक आकाश कुमार द्वारा युवती की धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप् से घायल किया गया।

युवती को उपचार के लिए तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना को अजांम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

और पढ़े  कोटद्वार: धुमाकोट में एसबीआई शाखा प्रबंधक ने की आत्महत्या, कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला शव
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…