प्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अवकाश के दिन नहीं बुला सकते जबरन, जारी होंगे स्पष्ट निर्देश

Spread the love

 

प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कई बार छुट्टियों में भी शिक्षकों को बुला लेते हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से इस पर रोक लगाने का आदेश भी जारी किया गया। किंतु इस पर प्रभावी अमल नहीं हो रहा है। वहीं इसकी शिकायत शासन में हुई है। अब शासन इसके लिए कड़े निर्देश जारी करेगा।

पिछले दिनों कड़ाके की ठंड में माध्यमिक विद्यालयों में भी छुट्टी की गई थी। वहीं कुछ अन्य अवसरों पर भी छुट्टियों में शिक्षकों को काम के लिए डीआईओएस द्वारा बुलाया गया था। कई जिलों में तो विद्यालय खुलने का समय निकलने के बाद सूचना देकर शिक्षकों को बुलवाया गया था। इसे लेकर शिक्षक संगठनों ने शासन में उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। साथ ही निदेशालय में भी इसकी सूचना दी गई है।

इस पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने संबंधित डीआईओएस को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है। साथ ही यह कहा है कि जल्द ही शासन की ओर से इसके लिए कड़े निर्देश भी जारी किए जाएंगे। इसमें यह व्यवस्था दी जा रही है कि छुट्टी के दिन किसी भी शिक्षक को ड्यूटी पर बुलाने से पहले संयुक्त शिक्षा निदेशक से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा है कि छुट्टियों में काम के बदले उन्हें प्रतिकर अवकाश दिया जाए।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- मानिक चंद्र सिंह की पहल से फर्जी खाद्य अधिकारियों पर शिकंजा, नई आईडी के बिना नहीं होगी जांच
  • Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल: CM योगी बोले- पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकाला

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया और प्रदर्शनी का उद्धाटन किया।…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर के दान में गबन पर सियासत: ‘पहले जमीन घोटाला, अब चढ़ावे में चोरी’, गोपनीय ढंग से गड़बड़ी की जांच

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर की दान राशि में कथित गड़बड़ी और गबन के आरोपों को लेकर चर्चा लगातार तेज है, लेकिन इस पूरे मामले पर ट्रस्ट के शीर्ष ट्रस्टी अब…


    Spread the love