देवप्रयाग: रेल परियोजना की कार्यदायी संस्था में कार्यरत युवक का शव मिला, छुट्टी बिताकर था लौटा

Spread the love

 

देवप्रयाग डाक बंगला धर्मपुर रोड स्थित एक होटल में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की कार्यदायी संस्था के सहायक रसोइया का शव पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय गौतम सिंह निवासी किशनपुर, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। वह ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण में जुटी नवयुगा कंपनी द्वारा किराए पर लिए गए इस होटल में सहायक रसोइए के पद पर तैनात था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

प्रभारी निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा के अनुसार बीती बुधवार शाम पुलिस को नवयुगा कंपनी प्रबंधक सी श्रीपाल सिंह  द्वारा उक्त भवन स्थित जिम में युवक गौतम सिंह के पंखे पर लटके होने की सूचना दी गई।  सूचना पर एसएसआई अरुण त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारा। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि गौतम पिछले दो वर्षों से कंपनी में कार्यरत था और हाल ही में छुट्टी बिताकर लौटा था।

 

गौतम की दादी का हुआ था निधन
परिजनों के अनुसार, घर पर गौतम की दादी का निधन हो गया था, जिसके चलते वह 17 दिन तक अवकाश पर था। विडंबना यह रही कि गुरुवार को उसकी दादी की तेरहवीं का कार्यक्रम था, लेकिन उससे एक दिन पूर्व ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

मृतक अपने पीछे बड़ा भाई और एक बहन छोड़ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तरकाशी से परिजन देवप्रयाग पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में 29 मई से शुरू होगा एसआईआर का प्रशिक्षण, 8 जून से बीएलओ घर-घर पहुंचेंगे
  • Related Posts

    रुड़की चलती ट्रेन में दर्दनाक घटना, मृत शिशु फेंका या गिरा, लक्सर आ रहा था दंपती

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून से सहारनपुर जा रही डीएलएस पैसेंजर ट्रेन से नवजात का शव नीचे गिर गया। एक दिन पहले ही अस्पताल में उसका जन्म हुआ था। दंपती ने बताया…


    Spread the love

    देहरादून- बीसी खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देने आवास पर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष, फिर बैठकों का दौर शुरू

    Spread the love

    Spread the love   प्रवास के दूसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पूर्व सीएम स्व. बीसी खंडूड़ी के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इसके बाद…


    Spread the love