उत्तरकाशी:भटवाड़ी के सिल्ला में छानी में लगी आग, चपेट में आने 6 पशुओं की जिंदा जलकर मौत

उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील अंतर्गत सिल्ला गांव में सुबह एक घर की छानी में आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें पशुधन को भारी नुकसान हुआ है। राजस्व उप निरीक्षक भेलाटिपरी ने बताया कि शैलेन्द्र पुत्र मंगल सिंह की छानी में आग लगी।

अग्निकांड में एक भैंस, तीन बैल, एक गाय और एक गाय के बछड़े की जलने से मौत हो गई। कुल छह पशुओं की मौत होने की पुष्टि हुई है। आग की चपेट में आने से एक गौशाला को भी क्षति पहुंची है।

सूचना मिलने के बाद राजस्व उप निरीक्षक और पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति का जायजा लिया।

और पढ़े  CM Yogi in Panchur-: सीएम योगी ने भावुक पोस्ट कर लिखा 'मां', कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…