रुद्रप्रयाग: इस बार नई गाइडलाइन, मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूरी तरह प्रतिबंध, भारी जुर्माने की तैयारी

Spread the love

 

गामी केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन इस बार नई गाइडलाइन लाने की कवायद में जुटा है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत केदारनाथ धाम के मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा सकता है, वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी भारी जुर्माना लगाए जाने की संभावना है।

जिला प्रशासन इस योजना को लागू करने के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर बातचीत कर रहा है। इसके साथ ही मंदिर क्षेत्र में मोबाइल जमा कराने जैसी व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है, जिसकी जिम्मेदारी मंदिर समिति को सौंपी जा सकती है।

 

बता दें कि बीते कुछ वर्षों से केदारनाथ क्षेत्र में दर्शन के दौरान मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दर्शन भाव और श्रद्धा भाव में कमी आने को लेकर तीर्थ पुरोहितों, पंडा समाज और बीकेटीसी के बीच लगातार चर्चा होती रही है। पिछली यात्रा में भी मोबाइल फोन प्रतिबंध का मुद्दा उठा था। इसी को ध्यान में रखते हुए ऋषिकेश में हुई चारधाम से जुड़ी अहम बैठक में सभी धामों में मोबाइल बैन पर विचार किया गया।

इधर, मंदिर परिसर में मोबाइल बैन को लेकर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि केदारनाथ क्षेत्र में मोबाइल प्रतिबंध को लेकर बीकेटीसी से बातचीत चल रही है। मंदिर परिसर के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाने और मोबाइल उपयोग पर जुर्माना लगाने समेत मोबाईल फोन जमा जैसे विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  कोटद्वार- बिना शटडाउन पोल पर चढ़ा ऊर्जा निगम का श्रमिक, करंट लगने से मौत
  • Related Posts

    अगस्त्यमुनि: घास लेने गई बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने किया हमला; दिखाई हिम्मत, दरांती से खदेड़कर बचाई खुद की जान

    Spread the love

    Spread the loveविकासखंड अगस्त्यमुनि के पठालीधार क्षेत्र के कोटी गांव में घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए हाथ में पकड़ी…


    Spread the love

    टिहरी- ग्राम पंचायत कोटी में महिला की संदिग्ध मौत, मानसिक विक्षिप्त बेटे पर हत्या का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveटिहरी जिले में जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप लगाया गया है कि महिला के मानसिक रूप से बीमार…


    Spread the love