चम्पावत : ग्रामीणों को साफ सफाई के प्रति जागरूक कर उन्हें क्लीन इंडिया अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Spread the love

नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले क्लीन इंडिया अभियान के चौथे दिवस पर जिला युवा अधिकारी आशीष पाल के दिशानिर्देश में गोल्ज्यू परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान नगर अध्यक्ष भाजपा एवं कोमल प्रतिष्ठान के स्वामी कैलाश अधिकारी, व्यापारी विकास गिरी सहित जिला युवा अधिकारी आशीष पाल, राष्ट्रीय युवा स्वसेवक अंकित कुमार, सुनील दत्त जोशी, महिला मंडल की अध्यक्ष बबीता आदि ने प्रतिभाग किया।
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि क्लीन इंडिया अभियान के तहत 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें गांव- गांव जाकर सफाई कि जाएगी तथा ग्रामीणों को साफ सफाई के प्रति जागरूक कर उन्हें क्लीन इंडिया अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
ग्रामीणों को गीला व सूखा कचरे को अलग अलग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे कचरे का निपटान आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों के प्रति जागरुक किया जाएगा ।


Spread the love
और पढ़े  टिहरी Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत, एक को एसडीआरएफ ने निकाला
  • Related Posts

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां

    Spread the love

    Spread the love213 किमी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे तैयार हुआ है, इसमें सबसे अधिक चर्चा वन्यजीवों के दृष्टिगत बने अंडरपास को लेकर भी हुई। कैसे जैव विविधता का ख्याल रखते हुए…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *