MP- ग्वालियर में भीषण हादसा, कोहरे के बीच ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

ग्वालियर में घने कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

 

जानकारी के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और भिंड जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। परिवार भिंड से ग्वालियर की ओर जा रहा था। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही उनकी कार बंटू ढाबा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंद दिया। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने हिस्से में झाड़ियों में जा घुसा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने चारों शवों को कार से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। इस हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

और पढ़े  भोपाल में 50 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, 2 साल से चल रहे थे फरार
  • Related Posts

    एमपी: रात में महाकाल पहुंचे गोपाल मंदिर, विष्णु को सौंपा सृष्टि का कार्यभार, सुबह वैष्णव तिलक लगाकर दिए दर्शन

    अवंतिका नगरी में वैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। रात में देवाधिदेव महादेव ने सवारी के रूप में गोपाल मंदिर पहुंचकर…

    एमपी में मौसम का डबल अटैक: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई शहरों में बढ़ी ठिठुरन, शाजापुर में पारा 8.7 डिग्री

    मध्यप्रदेश में मौसम ने एक साथ दो रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। कहीं बारिश और कीचड़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है तो कहीं सर्द हवाओं ने ठिठुरन…