कमांडो काजल हत्याकांड में एक नया खुलासा:- पति का खौफनाक राज जानती थी पत्नी, राजफाश होने का था अंकुर को डर

Spread the love

दिल्ली पुलिस की कमांडो काजल की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी पति अंकुर का नाम उत्तर प्रदेश के एक पेपर लीक मामले से जुड़ चुका है और काजल इस राज को जानती थी। भाई निखिल और मां मीना का कहना है कि इसी राजफाश हो जाने के डर से अंकुर ने उसकी जान ले ली। इसके अलावा भी परिवार ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

सिर पर डंबल मारकर की थी हत्या
वारदात 22 जनवरी की है। गांव बड़ी से ताल्लुक रखती दिल्ली पुलिस की 27 वर्षीय कमांडो काजल की गन्नौर निवासी पति अंकुर ने सिर पर डंबल मारकर हत्या कर दी थी। दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही तैनात निखिल ने बताया कि उनकी पत्नी को बेटी हुई तो बहन काजल इस खुशी में शामिल होने घर आई थी। 26 जनवरी को ड्यूटी होने की बात कहकर 21 जनवरी को दिल्ली चली गई। क्या पता था कि अगले दिन ही मौत की खबर आएगी।

 

हत्या वाली रात काजल ने भाई से की थी बात
निखिल की मानें तो हत्या वाली रात काजल और अंकुर में विवाद हुआ था। इसकी जानकारी काजल ने फोन करके दी थी। वह बेहद भावुक थी। अपने करियर, कर्ज, आर्थिक दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियों और ससुराल में चल रहे तनाव को लेकर विस्तार से बात की थी। शादी से पहले 10 लाख रुपये का लोन लिया था। पांच लाख रुपये अंकुर को दे दिए थे। फिर देवर की शादी के लिए 15 लाख रुपये की ज्वैलरी और कार की किस्त भी वही भर रही थी।

और पढ़े  छोड़िए एफडी, सरकारी बॉन्ड्स अपनाइए, कम जोखिम में बेहतर रिटर्न और सुरक्षित भविष्य का नया रास्ता, जानिए कैसे?

 

 

मजाक में कह देती थी काजल… इस बात तो बच गए
निखिल ने दावा किया कि उनकी बहन काजल अपने पति अंकुर के कई राज जानती थी। वह कई बार मजाक में कह देती थी कि मेरठ कांड से तो बच गए, लेकिन अगर उसने राज उगल दिए तो मुश्किल हो जाएगी। इसी के चलते 6 महीने पहले अंकुर ने मारपीट की और फिर पैर पकड़कर माफी मांगी थी।

 

रंग रूप को लेकर भी ताने मारते थे ससुरालवाले
काजल की मां मीना ने बताया कि अंकुर और उसका दोस्त रुड़की में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक सेंटर चलाते थे। उसका नाम पेपर लीक और एक व्यक्ति की मौत के मामले में आया। इन बातों से अंकुर में डर बैठ गया था। परिवार वालों का यह भी आरोप है कि प्रेमविवाह के चलते ससुराल पक्ष उसे पसंद नहीं करता था। रंग-रूप को लेकर भी ताने मारे जाते थे। ससुर ओमप्रकाश और ननद भी अंकुर की दोबारा शादी कराने की धमकी दे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।


Spread the love
  • Related Posts

    Pollution: 1 अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण और तोड़फोड़ (सीएंडडी) गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी…


    Spread the love

    एलपीजी संकट: मुंबई में चोरी हो गए 27 गैस सिलेंडर, पुलिस की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच…


    Spread the love