Bus Fire: बंगलूरू जा रही निजी बस में अचानक लगी आग, कुछ ही मिनट में हो गई खाक, 10 यात्री झुलसे

Spread the love

 

र्नाटक में आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां होसानगर से बंगलूरु जा रही एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। जिस समय यह घटना हुई, बस में कुल 36 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के भी जान का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, बस से बाहर निकलने और अफरा-तफरी के बीच दस यात्री मामूली रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

 

 

क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अपने रास्ते पर थी, तभी अचानक इंजन के पास से धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने समय रहते खतरे को भांप लिया और तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। ड्राइवर ने शोर मचाकर सभी यात्रियों को फौरन नीचे उतरने के लिए कहा। यात्रियों के उतरते ही आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

 

जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और आग लगने के असली कारणों का पता लगा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि अगर ड्राइवर ने फुर्ती न दिखाई होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस बस मालिक और ड्राइवर से पूछताछ कर रही है ताकि तकनीकी खामियों की जांच की जा सके।

और पढ़े  भारत-कनाडा संबंध: सीतारमण टोरंटो पहुंचीं, पहले आर्थिक-वित्तीय संवाद में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल त्रासदी में अब तक 359 लोगों की मौत, 290 भारतीय अभी भी लापता,भारतीयों की मदद के लिए भारत सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 350 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love