बेकहम परिवार की बहू निकोला को हर महीने पॉकेट खर्च के लिए मिलते हैं नौ करोड़ रुपये? जानें…

Spread the love

 

 

पिछले कुछ दिनों से बेकहम परिवार काफी चर्चा में है। इंग्लैंड के महान फुटबॉलर डेविड बेकहम के बड़े बेटे ब्रुकलिन के अपने माता-पिता को लेकर खुलासे ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। ब्रुकलिन ने अपने पिता डेविड बेकहम और मां विक्टोरिया बेकहम पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। अब इन विवादों के बीच ब्रुकलिन की पत्नी और बेकहम परिवार की बहू निकोला पेल्ट्ज एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार निकोला सास विक्टोरिया से विवादों के लिए नहीं, बल्कि अपनी आर्थिक स्वतंत्रता की वजह से सुर्खियों में हैं।

 

सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि निकोला पेल्ट्ज को उनके अरबपति पिता नेल्सन पेल्ट्ज हर महीने लगभग 10 लाख डॉलर (करीब नौ करोड़ रुपये) पॉकेट मनी के तौर पर देते हैं। हालांकि, इस दावे को लेकर अलग-अलग पक्ष सामने आ रहे हैं।

 

Does Nicola Peltz Really Get a $1 Million Monthly Allowance? Inside the Beckham-Peltz Family Controversy

 

पॉडकास्ट में उठा ‘मंथली अलाउंस’ का मुद्दा
यह दावा ब्रिटेन की जानी-मानी पत्रकार मरीना हाइड द्वारा ‘द रेस्ट इड एंटरटेनमेंट’ पॉडकास्ट में की गई टिप्पणी के बाद चर्चा में आया। मरीना हाइड ने कहा,
‘मेरी जानकारी के मुताबिक, बेकहम परिवार ब्रुकलिन को अच्छी-खासी आर्थिक मदद करता है, लेकिन वह जरूरत से ज्यादा नहीं है। उनकी एक हद तक यह चाहत है कि ब्रुकलिन अपने पैरों पर खुद खड़ा हो और आत्मनिर्भर बने।’ इसी बातचीत के दौरान हाइड ने नेल्सन पेल्ट्ज से जुड़ा एक कथित बयान भी साझा किया, जिसने विवाद को और हवा दे दी।
क्या निकोला को सच में हर महीने नौ करोड़ रुपये मिलते हैं?
मरीना हाइड ने दावा किया कि, संभव है कि नेल्सन पेल्ट्ज इस बात से इनकार करें, लेकिन मैंने सुना है कि उन्होंने कहा था, ‘मैं अपनी बेटी को हर महीने एक मिलियन डॉलर का भत्ता देता हूं।’ इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई कि क्या निकोला पेल्ट्ज वास्तव में इतनी बड़ी रकम हर महीने अपने पिता से प्राप्त करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेल्सन पेल्ट्ज की कुल संपत्ति लगभग 1.6 बिलियन डॉलर यानी लगभग 14,721 करोड़ रुपये आंकी जाती है, जबकि डेविड और विक्टोरिया बेकहम की संयुक्त संपत्ति करीब 680 मिलियन डॉलर यानी लगभग 5,520 करोड़ रुपये बताई जाती है।
पेज-सिक्स ने अफवाहों को बताया झूठ
हालांकि, इस पूरे दावे को ‘पेज सिक्स’ एक सूत्र ने सिरे से खारिज कर दिया है। पेज सिक्स से बातचीत में पेल्ट्ज परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘यह दावा 100 प्रतिशत गलत है। जिस कथन का हवाला दिया जा रहा है, उसका कोई स्रोत नहीं है क्योंकि यह सच नहीं है। यह पूरी तरह से हवा में गढ़ी गई अफवाह है।’ सूत्र के मुताबिक, निकोला पेल्ट्ज को किसी तरह की मंथली अलाउंस नहीं दी जाती और यह खबर केवल पारिवारिक विवाद को सनसनीखेज बनाने के लिए फैलाई जा रही है।
Does Nicola Peltz Really Get a $1 Million Monthly Allowance? Inside the Beckham-Peltz Family Controversy
तनाव के बावजूद सोशल मीडिया पर प्यार
बेकहम परिवार में तनाव की खबरों के बीच ब्रुकलिन और निकोला सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल साझा करते नजर आ रहे हैं। 27 जनवरी को ब्रुकलिन ने दोनों की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनके बैकग्राउंड में एरिक क्लैप्टन का गाना ‘वंडरफुल टुनाइट’ बज रहा था।

हॉलीवुड की दुनिया की जाना-पहचाना चेहरा हैं निकोला

  • 31 साल की निकोला पेल्ट्ज हॉलीवुड की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उनकी पहचान एक अभिनेत्री, लेखिका और निर्देशक के रूप में होती है।
  • इंस्टाग्राम पर भी वह अपने आप को इसी पहचान से पेश करती हैं। वह ‘ट्रांसफॉर्मर्स: एज ऑफ एक्सटिंक्शन’ (2014) और हुलु की ड्रामा सीरीज ‘व्हेन द स्ट्रीट लाइट्स गो ऑन’ (2017) में नजर आ चुकी हैं।
  • वह अमीर और प्रभावशाली औद्योगिक कारोबारी परिवार से आती हैं। उनके पिता नेल्सन पेल्ट्ज बड़े निवेशक और उद्योगपति हैं, जो हेन्ज समेत कई वैश्विक कंपनियों से जुड़े रहे हैं।
  • उनकी मां क्लॉडिया पूर्व मॉडल रही हैं। निकोला आठ भाई-बहनों के बड़े संयुक्त परिवार में न्यूयॉर्क में ही पली-बढ़ीं। नेल्सन और क्लॉडिया पिछले 40 साल से साथ रह रहे हैं।
और पढ़े  Tension: भारत के साथ खड़ा हुआ एक और देश, ऊर्जा संकट की आशंका के बीच बढ़ाए मदद के हाथ!
Does Nicola Peltz Really Get a $1 Million Monthly Allowance? Inside the Beckham-Peltz Family Controversy
कैसे हुई थी निकोला और ब्रुकलिन की मुलाकात?
निकोला ने अपने एक्टिंग/मॉडलिंग करियर के साथ-साथ पशुओं को गोद लेने और फॉस्टर करने के लिए भी अभियान चलाए, जिसके लिए उन्हें सम्मान भी मिला, लेकिन उनकी सबसे बड़ी चर्चा 2022 में हुई जब उन्होंने ब्रुकलिन बेकहम से शादी की। ब्रुकलिन और निकोला की मुलाकात कहोचेला म्यूजिक फेस्टिवल में हुई और फिर हैलोवीन पार्टी के बाद दोनों करीब आए। इसके बाद दोनों की शादी एक भव्य आयोजन में हुई जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। शादी के बाद से ही निकोला को बेकहम परिवार के साथ जुड़ी मीडिया स्पॉटलाइट मिलनी शुरू हो गई।
Does Nicola Peltz Really Get a $1 Million Monthly Allowance? Inside the Beckham-Peltz Family Controversy

ब्रुकलिन ने अपने पोस्ट में क्या लिखा था?

ब्रुकलिन ने लिखा था-

  • मैंने वर्षों तक चुप्पी साधे रखी और हर कोशिश की कि बातें निजी रहें, लेकिन मेरे माता-पिता लगातार प्रेस में बातें ले जाते रहे, जिससे मुझे अपने बारे में सच बोलना पड़ा।
  • मैं सुलह नहीं करना चाहता… मैं अपने लिए पहली बार खड़ा हुआ हूं। मेरी पूरी जिंदगी मेरे माता-पिता ने प्रेस में हमारे परिवार की कहानी को नियंत्रित किया। दिखावटी सोशल मीडिया पोस्ट, फैमिली इवेंट्स और नकली रिश्ते मेरी जिंदगी का हिस्सा रहे।
  • हफ्तों पहले मेरे माता-पिता ने बार-बार दबाव डाला और रिश्वत देकर मुझसे मेरे नाम के अधिकार साइन करवाने की कोशिश की। इससे मेरे भविष्य और बच्चों पर असर पड़ता।
  • मेरी मां ने मेरा पहला डांस हाइजैक कर लिया और सबके सामने मेरे साथ अनुचित तरीके से डांस किया। मैंने जिंदगी में कभी इतना अपमानित महसूस नहीं किया।
  • मैं पापा के 50वें जन्मदिन पर लंदन गया था, लेकिन एक हफ्ते तक रिजेक्ट किया गया। पिता तभी मिलने को तैयार हुए जब निकोला को बाहर रखने की शर्त थी। यह हमारे लिए चेहरे पर तमाचा था।
  • मेरी पत्नी को हमेशा परिवार ने अपमानित किया। मेरी मां ने बार-बार मेरी पुरानी जिंदगी की लड़कियों को बुलाती थीं ताकि हम असहज महसूस करें।
  • मैं और मेरी पत्नी सिर्फ शांति, निजता और खुशहाल जीवन चाहते हैं। यह जो नैरेटिव बनाया जाता है कि मेरी पत्नी मुझे कंट्रोल करती है, वह पूरी तरह उल्टा है।
  • मेरी जिंदगी के ज्यादातर हिस्से में मेरे माता-पिता ने मुझे कंट्रोल किया है। मैं अत्यधिक चिंता में बड़ा हुआ। जिंदगी में पहली बार, जब से मैं अपने परिवार से दूर हुआ, मेरी वह चिंता गायब हो गई है।
  • अब मैं हर सुबह उस जीवन के लिए आभारी होकर उठता हूं जिसे मैंने चुना, और मुझे शांति व राहत मिलती है।
  • मैं और मेरी पत्नी ऐसी जिंदगी नहीं चाहते जो इमेज, प्रेस या मैनिपुलेशन से तय हो। हम सिर्फ अपने लिए और अपने भविष्य के परिवार के लिए शांति, निजता और खुशी चाहते हैं।
और पढ़े  Pollution: 1 अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

Spread the love
  • Related Posts

    Pollution: 1 अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण और तोड़फोड़ (सीएंडडी) गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी…


    Spread the love

    एलपीजी संकट: मुंबई में चोरी हो गए 27 गैस सिलेंडर, पुलिस की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच…


    Spread the love