UP- CM योगी पर शंकराचार्य की टिप्पणी से आहत होकर डिप्टी कमिश्नर ने दिया इस्तीफा, बोले- योगी मेरे बॉस

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के विरोध के बीच मंगलवार को जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। स्टेट जीएसटी के उपायुक्त कर प्रशांत सिंह ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयानों से आहत होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरकार के समर्थन में अपना इस्तीफा दिया है। पहली बार सरकार के समर्थन में दिए गए इस्तीफे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

राज्यपाल को संबोधित इस्तीफा मंगलवार को अपर आयुक्त ग्रेड-1 संतोष कुमार सौंपा है। इसमें उन्होंने कहा है कि विगत कई दिनों से प्रयागराज में प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री, गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री के विरुद्ध अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य की टिप्पणी से वह आहत हैं।

वह प्रदेश सरकार के कर्मचारी हैं। इससे उन्हें आजीविका मिली है। इससे उनके परिवार का लालन-पालन होता है। यदि कोई प्रदेश सरकार के मुखिया के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करता है तो उसका विरोध करना उनका राजकीय धर्म है।

शंकराचार्य की टिप्पणी को वह राज्य, संविधान व लोकतंत्र के विरुद्ध मानते हैं। शंकराचार्य भोले-भाले अधिकारियों को प्रलोभन देकर सरकार के विरुद्ध एक साजिश है। विगत कई दिन से शंकराचार्य समाज में जातिवाद का जहर घोल रहे हैं और देश व प्रदेश को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे वह आहत हैं।

Ayodhya GST Deputy Commissioner Quits After Hurt by Shankaracharya Comments on CM Yogi Adityanath

वह एक सरकारी सेवक के साथ संवेदनशील व्यक्ति भी हैं। राष्ट्र, संविधान, राज्य, लोकतंत्र, लोकतांत्रिक पद्धति से चुने हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आदि के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी से उनका मन आहत होना स्वाभाविक है। त्यागपत्र स्वीकार होने तक वह राजस्व के वृद्धि के लिए अपने पद और कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

और पढ़े  UP: चक्रवात की वजह से समय से पहले आएगी सर्दी, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

 

निर्णय से हर कोई रहा दंग

मंगलवार की दोपहर एक बजे से ही उपायुक्त के इस्तीफे की चर्चा पूरे दफ्तर में फैलने लगी। इसे सुनकर हर कोई दंग रहा। सभी अधिकारी व कर्मचारी बार-बार उनके कार्यालय आकर उन्हें ऐसा करने से रोकते रहे। उनके सहकर्मियों ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने निर्णय पर अडिग रहे। अपनी पत्नी को फोन करके उन्होंने इस्तीफे की जानकारी दी और कैमरे के सामने ही भावुक हो गए।

 

तीन जिलों का दायित्व संभालते हैं उपायुक्त

उपायुक्त प्रशांत सिंह स्टेट जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) में संभाग-ए का दायित्व संभालते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में अयोध्या के अलावा सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर जिले भी आते हैं। वह मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं। जिले में लगभग दो साल से तैनात हैं। एसआईबी की कार्रवाइयों के दौरान वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

शुरू हुआ मान मनौव्वल का क्रम

जिले के  वरिष्ठ अधिकारी मनाने का प्रयास कर रहे हैं। सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, एडीएम सिटी योगानंद पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्र व एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी प्रशांत कुमार सिंह से मुलाकात कर रहे हैं।

  • Related Posts

    कन्नौज में दर्दनाक हादसा: पिकनिक से लौट रही स्कूल बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चार बच्चों की मौत, 35 घायल

    कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ठठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 209.9 पर टॉयलेट के लिए खड़ी स्कूली बच्चों…

    अयोध्या- अयोध्या-जनकपुर वंदे भारत से प्रगाढ़ होंगे राम-जानकी धाम के रिश्ते : पूर्व सांसद लल्लू सिंह

         अयोध्या से जनकपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ दोनों देशों के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम है। भगवान श्रीराम की…