टी20 World Cup: टी20 विश्वकप के लिए स्कॉटलैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित, बांग्लादेश के हटने पर हुई थी एंट्री

Spread the love

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) द्वारा सुरक्षा कारणों के चलते भारत में होने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप 2026 में अपनी टीम भेजने से इनकार के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इसके बाद यूरोपीय टीम स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में जगह दी गई। स्कॉटलैंड की टीम ने सोमवार को टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। विश्वकप सात फरवरी से भारत और श्रीलंका में सह-मेजबानी के साथ शुरू होगा। स्कॉटलैंड इससे पहले नौ में से छह टी20 विश्वकप (2007, 2009, 2016, 2021, 2022, 2024) में हिस्सा ले चुका है। इस बार टीम की कमान रिची बेरींगटन के हाथों में होगी।

 

स्कॉटलैंड की टीम और रिजर्व खिलाड़ी
घोषित 15 खिलाड़ियों के अलावा स्कॉटलैंड ने दो ‘ट्रैवलिंग रिजर्व’ और तीन ‘नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व’ खिलाड़ियों का चयन भी किया है। टीम को ग्रुप सी में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड, इटली, नेपाल और वेस्टइंडीज से होगा। स्कॉटलैंड का पहला मुकाबला सात फरवरी को ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा।

 

कोचिंग स्टाफ का बयान
क्रिकेट स्कॉटलैंड के हेड ऑफ परफॉर्मेंस स्टीव स्नेल ने टीम के चयन को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा, ‘कोचिंग स्टाफ, सेलेक्टर्स और मैं सभी चुनी गई टीम को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह संतुलित है और भारत में मिलने वाली परिस्थितियों और चुनौतियों के लिए तैयार है।’

उन्होंने जैनुल्लाह एहसान के चयन को लेकर कहा, ‘जब भी उसने जूनियर या ए स्क्वॉड में खेला, उसने तेज रफ्तार और विविध कौशल दिखाए। हम उसके चयन से खुश हैं।’ ओली डेविडसन की मेहनत को लेकर स्नेल ने कहा, ‘उसने अपनी स्किल्स पर बहुत काम किया है और वह इस चयन का हकदार है। पूरी टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों से भिड़ने को तैयार है।’

स्कॉटलैंड की टीम (टी20 विश्वकप 2026)

15 सदस्यीय टीम: रिची बेरींगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रिव्स, जैनुल्लाह एहसान, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनले मैकक्रेथ, ब्रैंडन मैकमुलन, जॉर्ज मुन्सी, सूफियान शरीफ, मार्क वॉट, ब्रैडली व्हील

ट्रैवलिंग रिजर्व्स: जैस्पर डेविडसन, जैक जार्विस

नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व्स: मैकेंजी जोन्स, क्रिस मैकब्राइड, चार्ली टीयर


Spread the love
  • Related Posts

    IND vs SL: 600वें टेस्ट से पहले गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

    Spread the love

    Spread the love भारत आजादी के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जा रहा है और देशभक्ति के…


    Spread the love

    IND vs SL Test: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, पहली बार टीम इंडिया में चुने गए आकिब नबी

    Spread the love

    Spread the loveभारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान…


    Spread the love