पत्नी को बना लिया बहन..पति को न आई शर्म, पुलिस के सामने आया गजब का मामला

आगरा के सदर तहसील में एक महिला ने अपने भाई, भाभी और अधिवक्ता पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर अधिकार पत्र बनवा लेने और पैतृक मकान का बैनामा करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर थाना शाहगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मथुरा के भरतपुर गेट निवासी आरती ने बताया कि सदर के रोहता स्थित गंगा एंक्लेव में उनके पिता दौलतराम का दो मंजिला मकान है। उनकी मृत्यु के बाद वह, उनकी बहन प्रीति और भाई आकाश व करन वारिस थे। भाई आकाश ने सेवला निवासी नरेंद्र झा से मकान का सौदा किया। वह पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा नहीं बेचना चाहती थीं।

 

तैयार कराया कूटरचित अधिकार पत्र
इसके बाद भाई आकाश ने बेईमानी की नीयत से 5 अक्तूबर 2023 को सदर तहसील में उनके फर्जी हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान और उनकी फोटो लगाकर कूटरचित अधिकार पत्र तैयार कराया। अधिकार पत्र पर अधिवक्ता राजेंद्र कुशवाह ने अपनी मोहर लगाकर प्रमाणित किया। इसके बाद बैनामा के दौरान रजिस्ट्रार के समक्ष उनके स्थान पर आकाश ने अपनी पत्नी मोना को प्रस्तुत किया। मोना ने ही बैनामा में हस्ताक्षर किए।

साजिश में ये लोग रहे शामिल
साजिश में आकाश, उसकी पत्नी मोना, अधिवक्ता राजेश कुशवाह, गवाह करन व गौरव तथा क्रेता नरेंद्र कुमार झा की भूमिका रही। आरोपियों ने 300 वर्गगज में बने मकान का सिर्फ 49 लाख 50 हजार रुपये में बैनामा कर दिया। पुलिस आयुक्त व थाना शाहगंज में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
और पढ़े  अयोध्या छावनी में तेंदुए की पुष्टि, सेना-वन विभाग संयुक्त अलर्ट पर
  • Related Posts

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…

    अयोध्या- अयोध्या एयरपोर्ट को मिला अत्याधुनिक ARFF फायर टेंडर

      महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अयोध्याधाम की अग्निशमन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को और सुदृढ़ करते हुए अत्याधुनिक Airfield Rescue and Fire Fighting (ARFF) वाहन उपलब्ध कराया गया है। एयरपोर्ट…