गणतंत्र दिवस2026: केदारनाथ से हरिद्वार तक देशभक्ति के रंग में रंगी देवभूमि,देखें..

उत्तराखंड में 77वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। प्रदेश में केदारनाथ धाम से लेकर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण, राजधानी देहरादून और हरिद्वार तक सभी लोग देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आाए।

कड़ाके ठंड और बर्फबारी के बीच भी गणतंत्र दिवस पर केदारनाथ धाम में पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगा फहराया और मातृभूमि को सलाम किया। 

गणतंत्र दिवस2026: केदारनाथ से हरिद्वार तक देशभक्ति के रंग में रंगी देवभूमि,देखें..

वर्तमान में केदारनाथ धाम में 40 लोग मौजूद हैं जिनमें से 30 आईटीबीपी और पुलिस के जवान धाम की सुरक्षा में लगे हैं। वहीं मौसम में कुछ दिनों से ही गिरावट के कारण अत्यधिक ठंड से तापमान शून्य से नीचे है।

 

देहरादून में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने तिरंगा फहराया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेता भी उपस्थित रहे। इस दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सबका मन मोह लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों की झांकी भी निकाली गई।

 

कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को पदक अलंकरण कर सम्मानित किया गया साथ विभिन्न अधिकारियों को भी उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

Republic Day 2026 Celebration In Uttarakhand from Kedarnath to Haridwar see the pictures

देहरादून एयरपोर्ट पर 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर एयरपोर्ट के तमाम विभागों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, सीआईएसएफ के डॉग स्क्वायड द्वारा विभिन्न करतब दिखाए गए। डॉग स्क्वायड द्वारा यात्रियों के समान के अंदर छुपाए गए विस्फोटक को पकड़ना, आपात चिकित्सा स्थिति में सीआईएसफ टीम को मेडिकल किट उपलब्ध कराना, फायर हुप जंप लगाना और कई करतब  दिखाए गए।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की न्याय यात्रा का आगाज, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकली पदयात्रा
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…