केरल: PM मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल,बोले- LDF और UDF ने केरल को भ्रष्टाचार के दुष्चक्र में धकेला, आदर्श शहर बनेगा तिरुवनंतपुरम

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुर नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक की जीत की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की ओर से दशकों से की जा रही उपेक्षा के अंत और विकास व सुशासन के नए युग की शुरुआत का संकते है। प्रधानमंत्री ने दोनों पर भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।

एलडीएफ-यूडीएफ पर निशाना साधते हुए पीएम ने क्या कहा?
तिरुवनंतपुरम में प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, एलडीएफ और यूडीएफ ने अलग-अलग तरीकों से केरल को भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और तुष्टिकरण की राजनीति के दुष्चक्र में धकेल दिया है। भले ही उनके झंडे और प्रतीक अलग हों, लेकिन उनकी राजनीति और एजेंडा लगभग एक जैसे हैं- बेलगाम भ्रष्टाचार, जवाबदेही की कमी और विभाजनकारी सांप्रदायिकता को बढ़ावा देना। दोनों दल जानते हैं कि हर पांच साल में उन्हें शासन का मौका मिलता है। लेकिन बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं।

 

उन्होंने आगे कहा, दशकों तक एलडीएफ और यूडीएफ ने तिरुवनंतपुरम की उपेक्षा की और शहर को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा। वाम दल और कांग्रेस जनता की जरूरतों को पूरा करने में लगातार नाकाम रहे हैं। लेकिन हमारी टीम भाजपा ने विकसित तिरुवनंतपुरम की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। इस शहर के लोगों से मैं कहना चाहता हूं- भरोसा रखें, जिसका इतंजार लंबे समय से था, अब वह बदलाव आने वाला है।

तिरुवनंतपुरम में भाजपा की जीत की तुलना अहमदाबाद से क्यों की?

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया।
  • उन्होंने कहा कि यह जीत सुशासन की जीत है और विकसित केरल के संकल्प की जीत है।
  • प्रधानमंत्री ने इसे एलडीएफ और यूडीएफ के भ्रष्टाचार से केरल को मुक्त कराने की प्रतिबद्धता की जीत बताया।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में भाजपा की शुरुआत की तुलना गुजरात में पार्टी के शुरुआती सफर से की।
  • उन्होंने कहा कि 1987 से पहले गुजरात में भाजपा एक छोटी पार्टी थी और उसी साल पहली बार अहमदाबाद नगर निगम चुनाव जीता गया था।
  • मोदी ने कहा कि जैसे गुजरात में एक शहर से शुरुआत हुई, वैसे ही केरल में भी भाजपा की नई राजनीतिक यात्रा एक शहर से शुरू हो रही है।
और पढ़े  मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा, मकान पर गिरी भारी क्रेन, कई लोग घायल, जांच शुरू

पूरे देश के लिए आदर्श शहर बनेगा तिरुवनंतपुरम: पीएम मोदी
उन्होंने जोर देकर कहा कि तिरुवनंतपुरम अब पूरे देश के लिए एक आदर्श शहर बनेगा। उन्होंने कहा, इस शहर के लोगों से मैं कहता हूं-विश्वास रखें। तिरुवनंतपुरम पूरे देश के लिए एक आदर्श शहर बनेगा। इसे भारत के सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल करने के लिए मैं पूरा समर्थन दूंगा।


Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love