मुख्यमंत्री Yogi: ‘संन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं…’, प्रयागराज विवाद के बीच CM योगी का बड़ा बयान

Spread the love

 

त्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनीपत के मुरथल स्थित बाबा नागे वाला धाम पहुंचे, जहां उन्होंने मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और आठमान भंडारे में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नाथ संप्रदाय के संतों, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, और योगी आदित्यनाथ के संबोधन से पूरा मंच जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत योगी आदित्यनाथ ने संतों के नाम लेकर जयकारों से की।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में चल रहे माघ मेले और ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े विवाद के बीच एक बड़ा और सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक योगी, एक संत या संन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं होता। योगी ने स्पष्ट किया कि संन्यासी की कोई व्यक्तिगत संपत्ति नहीं होती, उसकी असली संपत्ति धर्म है और राष्ट्र ही उसका स्वाभिमान है।

उन्होंने आयोजक गोरक्षपीठाधीश्वर महंत बालक नाथ महाराज, यहां के महंत और अन्य आयोजकों को बधाई दी। योगी ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत में नाथ संप्रदाय सबसे प्राचीन और प्रभावशाली समुदाय है। यह संप्रदाय जनता को जीने का अच्छा तरीका सिखाता है और सनातन धर्म को मजबूत करने में सबसे आगे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सनातन धर्म की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि गुलामी और विदेशी ताकतों को पीछे छोड़ते हुए हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं। भारत का हित होगा तो सनातन धर्म मजबूत होगा, कहा कि ये दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। राजनीति भी ऐसे लोगों के हाथों में होनी चाहिए जो भारत को मजबूत बनाएं। योगी आदित्यनाथ ने पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए राम मंदिर निर्माण को याद किया।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर एक कल्पना थी, लेकिन अच्छी सरकार बनने से वो हकीकत बन गया। आज अयोध्या में राम मंदिर की पताका फहरा रही है, काशी में भी ऐसा हो रहा है। आज प्रयागराज में चार करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने भविष्य की बात करते हुए कहा कि आगे 1 हजार साल भारत का डंका बजेगा। हमें राजनीति से नहीं, जनता से और प्रदेश से विकसित होना है। यहां बाबा बुद्ध नाथ के आशीर्वाद से मुरथल में कोई मांसाहार नहीं करता। अगर मुरथल नशा मुक्त हो सकता है, तो युवा नशे से दूर रहेंगे।

और पढ़े  मिस यूनिवर्स इंडिया 2026- मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज केरल की सुंदरी लिज़ को

योगी ने नशे को युवा पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया और कहा कि नशे और समाज की कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए। दुश्मन अब सेना से नहीं, पीछे से नशे के जरिए युवाओं को निशाना बना रहे हैं। जिस देश की युवा पीढ़ी नशे में डूबेगी, उसका कोई भविष्य नहीं। नशे को पहले रोका जाएगा। यह पीढ़ियों को खत्म करने का काम करता है। सीमाओं के पार से आने वाले नशे और उसके सप्लायर्स को पुलिस को सूचित करें।

उन्होंने धर्मांतरण और लव जिहाद पर सख्ती की बात की। कहा कि केरल हाई कोर्ट ने भी लव जिहाद को इस्लामिक राज्य बनाने की साजिश बताया था। इसे रोकने के लिए सनातन धर्म को मजबूत करना होगा। धर्म उपासना होनी चाहिए, लेकिन थोपा नहीं जा सकता। हरियाणा की धरती से कृष्ण भगवान ने गीता का उपदेश दिया, अच्छे कर्म करने चाहिए।


Spread the love
  • Related Posts

    तेलंगाना के सूर्यापेट में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत,कई लोग घायल, 43 यात्री थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के सूर्यापेट में सुबह करीब 5:20 बजे एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य…


    Spread the love

    आज से प्याज और चीनी की खुदरा कीमतें घटने के आसार,55 रुपये प्रति किलो हुई चीनी

    Spread the love

    Spread the loveचीनी के आयात की अनुमति और सट्टेबाजी व जमाखोरी पर सरकार के अंकुश का असर अब दिखने लगा है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि चीनी की…


    Spread the love