अयोध्या- समदा ताल बनेगा अयोध्या की पहचान,गूंजेगी परिंदों की चहचहाहट

 

 

रामनगरी अयोध्या के धार्मिक वैभव के साथ अब इसकी प्राकृतिक विरासत को भी नई पहचान दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी वन डिस्ट्रिक्ट-वन वेटलैंड योजना के अंतर्गत अयोध्या जिले के ऐतिहासिक समदा ताल का चयन किया गया है। यह ताल सोहावल तहसील में 56.1 हेक्टेयर में फैला हुआ है, जिसे वेटलैंड के रूप में विकसित कर पक्षी विहार और ईको-टूरिज्म केंद्र के तौर पर स्थापित किया जाएगा।

इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए अयोध्या वन प्रभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रभागीय वनाधिकारी ने इस संबंध में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (परियोजना) लखनऊ को पत्र भेजकर समदा ताल को जिले के प्रमुख वेटलैंड के रूप में विकसित करने की जानकारी दी है।

समदा ताल विशालता और शांत वातावरण के कारण पक्षियों को आकर्षित करता रहा है। यहां साइबेरिया, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल सहित अन्य देशों से आने वाले प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी देखी जाती है। योजना के तहत ताल क्षेत्र में प्राकृतिक तरीके से मिट्टी के टीले, घास के मैदान और देसी प्रजातियों का पौधरोपण किया जाएगा, ताकि पक्षियों को प्रजनन, विश्राम और सुरक्षित आवास मिल सके। इससे क्षेत्र की जैव विविधता को मजबूती मिलेगी।

और पढ़े  हेलमेट लगाने को लेकर राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब पीछे बैठने वाले के लिए भी लगाना हुआ अनिवार्य
  • Related Posts

    शादीशुदा मामा ने की भांजी से शादी: युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह

    यूपी के अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा युवक ने अपनी 19 वर्षीय सगी भांजी से मंदिर में शादी कर ली। घटना की जानकारी सामने आने…

    संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें

    वृंदावन के गुरु कृपा कुंज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत में बड़ा खुलासा सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट…