रुद्रप्रयाग: अरुणाचल प्रदेश में बलिदान हुआ रुद्रप्रयाग का जवान रविंद्र सिंह, कल अंतिम विदाई

अरुणाचल प्रदेश में मातृभूमि की सेवा करते हुए रुद्रप्रयाग के जवान हवलदार रविन्द्र सिंह (36) बलिदान हो गए। कल सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

आगर, दशज्यूला क्षेत्र के रहने वाले बलिदानी रविन्द्र 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। अरुणाचल के अलोंग में ही भारत मां की सेवा करते हुए वे वीर गति को प्राप्त हुए। अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं।

 

जवान का पार्थिव शरीर सोमवार रात रुद्रप्रयाग आर्मी कैंप लाया गया। जहां से कल 20 जनवरी को सुबह सात बजे सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव आगर, दशज्यूला ले जाया जाएगा, जिसके बाद रुद्रप्रयाग संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। खबर के बाद से परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल है।

ग्राम प्रधान आगर चन्द्रकला देवी ने बताया कि इस दुखद घटना से सम्पूर्ण क्षेत्र में मातम पसरा है। सामाजिक कार्यकर्ता पंकज सिंह ने बताया कि रविन्द्र सिंह वर्ष 2008 में 15 गढ़वाल में भर्ती हुए थे। रविन्द्र मुधर व्यवहार के साथ ही गांव के सभी लोगों के प्रिय थे। जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन कांडपाल ने गहरा दुख व्यक्त किया।

और पढ़े  चमोली: बुग्यालों में इंसानी दखल से बदल रहा हिमालयन थार का ठिकाना, संरक्षण के लिए अब मानवीय हस्तक्षेप होगा कम
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…