उत्तराखंड: Detection System- राज्य में आने-जाने वाले वाहनों की ई-निगरानी शुरू, खुद ही कटे सैकड़ों चालान

Spread the love

 

 

त्तराखंड के टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की ई-निगरानी परिवहन मुख्यालय ने सोमवार से शुरू कर दी। पहले दिन एक-दो जगह निगरानी में देरी हुई लेकिन सैंकड़ों वाहनों के ई-चालान कट गए।

ई-डिटेक्शन के तहत वाहन का नंबर परिवहन मंत्रालय के वाहन पोर्टल से रियल टाइम कनेक्ट करेगा। यहां स्वचालित रूप से महत्वपूर्ण दस्तावेजों जैसे वाहन का परमिट, बीमा प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट और रोड टैक्स आदि की जांच होगी।

उत्तराखंड में प्रथम चरण में इनमें से परमिट, बीमा, फिटनेस की जांच कर अधूरे होने पर ई-चालान काटे गए। उप परिवहन आयुक्त शैलेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस निगरानी के तहत 15 साल इससे अधिक पुराने वाहनों की भी पहचान होगी। ई-चालान कटने के बाद पहले ही दिन तमाम वाहन मालिकों को ऑटोमैटिक ई-चालान मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजा गया।

 

यहां हो रही ई-निगरानी

  • बहादराबाद टोल प्लाजा, हरिद्वार
  • भगवानपुर टोल प्लाजा, हरिद्वार
  • लच्छीवाला टोल प्लाजा, देहरादून
  • जगतापुर पट्टी टोल प्लाजा, ऊधमसिंह नगर
  • बनुषी टोल प्लाजा, ऊधमसिंह नगर
  • नगला टोल प्लाजा, ऊधमसिंह नगर
  • देवरिया टोल प्लाजा, ऊधमसिंह नगर

Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात
  • Related Posts

    अगस्त्यमुनि: घास लेने गई बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने किया हमला; दिखाई हिम्मत, दरांती से खदेड़कर बचाई खुद की जान

    Spread the love

    Spread the loveविकासखंड अगस्त्यमुनि के पठालीधार क्षेत्र के कोटी गांव में घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए हाथ में पकड़ी…


    Spread the love

    टिहरी- ग्राम पंचायत कोटी में महिला की संदिग्ध मौत, मानसिक विक्षिप्त बेटे पर हत्या का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveटिहरी जिले में जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप लगाया गया है कि महिला के मानसिक रूप से बीमार…


    Spread the love