देहरादून: फरार बिल्डर दंपती के खिलाफ अब ED ने दर्ज की FIR, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Spread the love

 

 

बिल्डर शाश्वत गर्ग और उसकी पत्नी साक्षी गर्ग के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर विदेश भाग चुके गर्ग दंपती के खिलाफ अब धन शोधन के मामले में भी जांच की जाएगी। ईडी जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

बता दें कि शाश्वत गर्ग देहरादून में दो आवासीय परियोजनाएं बना रहा था। इनमें एक राजपुर क्षेत्र में हिलाक्स हाउसिंग सोसाइटी और दूसरी थानो रोड पर इंपीरियल वैली नाम से है। इसके लिए उसने निवेशकों से करोड़ों रुपये लिए और निर्माण शुरू कराया। फ्लैट को हैंडओवर करने के बजाय वह एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत देहरादून से भाग निकला। वह पिछले साल 16 अक्तूबर को अपनी ससुराल हापुड़ गया और वहां से शाम के वक्त देहरादून के लिए निकल गया।

 

उसकी पत्नी के भाइयों ने हापुड़ कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो मामला समझ आया कि यह सब लेनदेन के चलते हुआ है। कई लोगों के फोन उसके पास उस दिन आए थे। बाद में पता चला कि उसने अपनी गाड़ियां हरिद्वार की पार्किंग में खड़ी कर दी और फिर आगे चला गया। धीरे-धीरे जब यह मामला खुला तो निवेशकों की शिकायत पर राजपुर थाने में शाश्वत गर्ग, साक्षी गर्ग, उसके दोनों भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

यह प्राथमिकी हिलॉक्स परियोजना में धोखाधड़ी से संबंधित थी। इसी को आधार बनाते हुए ईडी ने भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब एजेंसी इस मामले में उसके बैंक खाते, पुराने लेनदेन आदि की जांच करेगी। पुष्पांजलि बिल्डर की तर्ज पर ईडी मामले में संपत्तियों को कुर्क भी कर सकती है।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

Spread the love
  • Related Posts

    अगस्त्यमुनि: घास लेने गई बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने किया हमला; दिखाई हिम्मत, दरांती से खदेड़कर बचाई खुद की जान

    Spread the love

    Spread the loveविकासखंड अगस्त्यमुनि के पठालीधार क्षेत्र के कोटी गांव में घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए हाथ में पकड़ी…


    Spread the love

    टिहरी- ग्राम पंचायत कोटी में महिला की संदिग्ध मौत, मानसिक विक्षिप्त बेटे पर हत्या का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveटिहरी जिले में जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप लगाया गया है कि महिला के मानसिक रूप से बीमार…


    Spread the love