खटीमा- नाले के किनारे बांस के पेड़ों में अटका मिला नामी व्यवसायी का शव, लाइसेंसी रिवॉल्वर और सुसाइड नोट मिला

Spread the love

 

टीमा शहर के एक वरिष्ठ व्यवसायी का शव मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में सुजिया नाले के किनारे बांस के पेड़ों के बीच अटका हुआ मिला। उनकी कनपटी के पास गोली लगी थी। घटनास्थल पर व्यवसायी की लाइसेंसी रिवाल्वर व सुसाइड नोट मिलने से उनके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, अपरान्ह करीब पौने दो बजे पुलिस को सुजिया महोलिया में खेताें के पास सुजिया नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। दरोगा किशोर पंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान शहर के वरिष्ठ व्यवसायी व कंजाबाग निवासी जसोधर भट्ट (62) पुत्र प्रेम बल्लभ भट्ट के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना से खटीमा में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ लग गई।

पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, व्यवसायी घटना स्थल तक बाइक से पहुंचे थे। उनकी बाइक भी घटनास्थल के पास बरामद हुई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित करते हुए रिवॉल्वर और सुसाइड नोट बरामद किए। बताया कि जसोधर भट्ट सुबह करीब 10 बजे नाश्ता करने के बाद घर से निकले थे। हालांकि वह घटनास्थल पर कब पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं है। घटनास्थल पर उनकी बाइक मिली है,जिससे उनके बाइक से ही घटनास्थल तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

सीओ खटीमा विमल रावत ने बताया कि घटनास्थल के पास सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

और पढ़े  उत्तरकाशी- स्यानाचट्टी में दहशत, पत्थरों और मलबे का सैलाब आता देख सहमे लोग, बैली ब्रिज पर भी मंडराया खतरा

बकरी चराने वालों ने देखा शव
सुजिया महोलिया के पास खेतों के निकट सुजिया नाले के किनारे बकरी चराने वाले लोगों ने व्यवसायी का शव देखा था। जिसकी सूचना मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- घास लेने जंगल गया था वन गुर्जर, जंगली हाथी ने किया हमला, पटक-पटककर मार डाला

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज के कांसवाली बीट क्षेत्र जंगली हाथी के हमले में एक वन गुर्जर की मौत हो गई। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत…


    Spread the love

    देहरादून- बंद नहीं होंगे जरूरतमंदों के लिए बने 114 आरोग्य मंदिर

    Spread the love

    Spread the loveमलिन बस्तियों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए प्रदेश में 114 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद नहीं होंगे। एक अगस्त से इनका…


    Spread the love