देहरादून: फरार बिल्डर दंपती प्रकरण…हिलॉक्स परियोजना के 10 खरीदार पहुंचे रेरा,कार्रवाई शुरू

Spread the love

शाश्वत गर्ग की राजपुर स्थित हिलॉक्स परियोजना के 10 खरीदारों ने रेरा में शिकायत की है। इन खरीदारों से फ्लैट की पूरी रकम लेकर उनके हक में रजिस्ट्री नहीं की गई है। इससे पहले ही शाश्वत गर्ग पत्नी समेत देहरादून से भाग निकला। अब रेरा ने इन सभी मामलों में सुनवाई के लिए अलग-अलग तारीखें तय कर दी हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल 16 अक्तूबर को शाश्वत गर्ग अपनी ससुराल हापुड़ गया था। वहां से परिवार समेत वह फरार हो गया। शाश्वत गर्ग के देहरादून में दो आवासीय परियोजनाएं चल रही हैं। इनमे एक राजपुर में हिलॉक्स नाम से और दूसरी रायपुर के थानो में …के नाम से बन रही है। शाश्वत के फरार होने के बाद कुछ लोगों ने रायपुर परियोजना के संबंध में रेरा को शिकायत की थी।

इसके बाद रेरा ने इस परियोजना की खरीद फरोख्त पर रोक लगाते हुए इसके फ्रीज कर दिया था। अब हिलॉक्स परियोजना के भी 10 खरीदारों ने रेरा का दरवाजा खटखटाया है। हिलॉक्स परियोजना का बहुत बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है।


 

इस आवासीय परिसर में बहुत से लोग रह भी रहे हैं लेकिन कुछ खरीदार ऐसे हैं जिन्हें पूरी रकम चुकाने के बाद भी उनके पक्ष में रजिस्ट्री नहीं हुई है। ऐसे में अब रेरा इसमें नियमानुसार कार्रवाई के लिए तारीखें लगा दी हैं। रेरा सदस्य नरेश मठपाल ने बताया कि इन सभी खरीदारों की शिकायतों को दर्ज कर लिया गया है।

समय-समय पर अब इनमें सुनवाई की जाएगी। इस पूरे मामले में रेरा अपनी नजर बनाए हुए है। शाश्वत गर्ग के रायपुर स्थित परियोजना को फ्रीज कराया जा चुका है। बता दें कि हिलॉक्स परियोजना के एक खरीदार की शिकायत पर ही पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी के आधार पर अब ईडी ने भी शाश्वत गर्ग और उसकी पत्नी के खिलाफ मनी लॉन्डि्रंग एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।

और पढ़े  देहरादून: शिव मंदिर बैंड के पास दर्दनाक हादसा, वाहन 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा, एक की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love