उत्तराखंड- एंटी रैगिंग कमेटी में बदलाव की तैयारी में एचएनबी विवि, घटना के बाद से प्रबंधन पर उठ रहे सवाल

Spread the love

चएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की वर्ष 2026 के लिए होने वाले संबद्धता विस्तार के दौरान एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों को बदल सकता है। हाल ही में हुई रैगिंग की घटना के बाद विवि सख्त है। विवि की ओर से यह निर्णय कॉलेज में बढ़ रही रैगिंग की घटनाओं को देखते हुए लिया गया।

दून मेडिकल कॉलेज में दो जूनियर छात्रों के साथ हुई रैगिंग की घटना के बाद प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। हॉस्टल में जिस तरह से सीनियर छात्रों ने मिलकर जूनियर की बेरहमी से पिटाई कर दी इससे सभी छात्रों में भी डर का माहौल है। इस मामले में कॉलेज प्रबंधन ने नौ छात्रों को निष्कासित किया है। साथ ही दो छात्रों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

सदस्यों को बदलने की तैयारी
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और यूजीसी ने भी घटना का संज्ञान लिया है। यूजीसी ने एचएनबी मेडिकल विवि से मामले में जवाब तलब किया था। इसके बाद विवि ने दून मेडिकल कॉलेज से पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। अब विवि मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामलों का निस्तारण करने के लिए गठित एंटी रैगिंग कमेटी को और अधिक मजबूत करने की तैयारी कर रहा है।

 

ऐसे में कई सदस्यों को बदला जा सकता है। इसके अलावा विवि छात्र सहायता के लिए गठित वीमेन हैरेसमेंट, डिसीप्लीन और इंटर्नल कंप्लेंट कमेटी समेत छह अन्य कमेटियों की समीक्षा कर इनके भी सदस्यों को बदलने की तैयारी कर रहा है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: महिला कांग्रेस ने प्रहलाद जोशी के खिलाफ की नारेबाजी, कहा-महिलाओं का अपमान जनता नहीं करेंगी बर्दाश्त
  • Related Posts

    हरिद्वार- घास लेने जंगल गया था वन गुर्जर, जंगली हाथी ने किया हमला, पटक-पटककर मार डाला

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज के कांसवाली बीट क्षेत्र जंगली हाथी के हमले में एक वन गुर्जर की मौत हो गई। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत…


    Spread the love

    देहरादून- बंद नहीं होंगे जरूरतमंदों के लिए बने 114 आरोग्य मंदिर

    Spread the love

    Spread the loveमलिन बस्तियों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए प्रदेश में 114 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद नहीं होंगे। एक अगस्त से इनका…


    Spread the love