उत्तराखंड- CM धामी ने किया साफ, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में ही होगा विधानसभा का बजट सत्र

Spread the love

त्तराखंड का आगामी बजट सत्र 2026 ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीते वर्ष भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में ई-नेवा के काम के चलते बजट सत्र देहरादून में कराया गया था। लेकिन इस बार बजट सत्र भराड़ीसैंण में ही होगा, इसके लिए पहले से तैयारी चल रही है।

 

कैबिनेट ने बजट सत्र पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा, बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में होता है। पिछले साल भी बजट सत्र वहीं प्रस्तावित था लेकिन विधानसभा भवन में मरम्मत कार्य के चलते देहरादून में कराना पड़ा।

विधानसभा अध्यक्ष ने भी भराड़ीसैंण विधानसभा में सत्र न होने पाने पर स्थिति स्पष्ट की थी लेकिन इस बार सरकार की पहले से तैयारी है कि बजट सत्र भराड़ीसैंण विधानसभा में ही कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए बजट कैसा होना चाहिए, इसके लिए सरकार की ओर से सभी वर्गों व हितधारकों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। अच्छे सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा।

 

सरकार की ओर से जहां भी बजट सत्र कराने का निर्णय लिया जाता है उसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। गैरसैंण में बजट सत्र कराने की हमारी तैयारी पूरी है। वैसे भी बजट सत्र गैरसैंण में ही होता है।
-ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष


Spread the love
और पढ़े  मलबा आने से मकान ढहा-: जिंदा दफन हो गए दो साल के बच्चे समेत तीन लोग, परिवार में मातम
  • Related Posts

    उत्तराखंड HC: हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने और बिना केंद्र सरकार की अनुमति के भूमि आरक्षित करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर…


    Spread the love

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love