नैनीताल हाईकोर्ट: बार काउंसिल चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू, 17 फरवरी को मतदान

त्तराखंड बार काउंसिल के 23 सदस्यों के चुनाव को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। पूरे प्रदेश में इस वर्ष 149 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जिनमें से 104 अधिवक्ताओं ने 9 जनवरी तक नामांकन दाखिल किया।

बता दें कि 10 और 11 जनवरी को हुई नामांकन पत्रों की जांच में सभी आवेदन वैध पाए गए थे। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 12, 13 और 14 जनवरी को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया है। इसके बाद 15 फरवरी को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 17 फरवरी को पूरे प्रदेश में मतदान कराया जाएगा, जिसमें 14,807 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद मतपेटियों को नैनीताल लाया जाएगा और 20 फरवरी से नैनीताल क्लब में मतगणना शुरू होगी।

चुनाव नियमों के अनुसार प्रत्येक मतदाता को कम से कम 5 और अधिकतम 23 मत देने होंगे। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं। जिनमें किसी भी उम्मीदवार को नकद, उपहार या किसी प्रकार का लाभ देना या लेना भ्रष्ट आचरण माना जाएगा। अभद्र भाषा, मानहानिकारक बयान, धमकी या झूठे आरोप गंभीर कदाचार की श्रेणी में आएंगे, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक या प्रिंट मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री साक्ष्य मानी जाएगी, दोष सिद्ध होने पर उम्मीदवारी रद्द, सदस्यता समाप्त और भविष्य के चुनावों पर प्रतिबंध लग सकता है। शिकायतें ऑनलाइन या ऑफलाइन दर्ज की जा सकती हैं, जिनकी सुनवाई केंद्रीय चुनाव न्यायाधिकरण करेगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…