मणिपुर: सामूहिक दुष्कर्म की शिकार कुकी समुदाय की युवती की मौत, 32 महीनों तक झेली मानसिक प्रताड़ना

Spread the love

णिपुर में मई 2023 की जातीय हिंसा के दौरान दरिंदगी का शिकार हुई कुकी युवती की मौत हो गई है। करीब तीन साल तक गंभीर चोटों और सदमे से जूझने के बाद दस जनवरी 2026 को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में उसने आखिरी सांस ली। मौत के समय उसकी उम्र करीब 20 साल थी।

 

क्या है पूरा मामला?

  • यह घटना 15 मई 2023 की बताई जा रही है।
  • उस समय पीड़िता की उम्र सिर्फ 18 साल थी।
  • पीड़िता इम्फाल के न्यू चेकॉन इलाके में एटीएम से पैसे निकालने गई थी।
  • आरोप है कि वहां उसे रोक लिया गया।
  • इसके बाद उसे हथियारबंद लोगों के हवाले कर दिया गया।
  • हमलावरों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी।
  • उसे इम्फाल के अलग-अलग इलाकों में ले जाया गया।
  • इस दौरान उसके साथ बेरहमी से यौन उत्पीड़न किया गया।
  • आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की गई।
  • हमलावर उसे मरा हुआ समझकर छोड़कर फरार हो गए।
  • एक ऑटो चालक ने उसे देखा और उसकी जान बचाई।
  • ऑटो चालक ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया।

 

इलाज के दौरान पीड़िता की मौत
मणिपुर में प्रारंभिक उपचार के बाद, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे गुवाहाटी रेफर किया गया था। मेडिकल सूत्रों के मुताबिक, हमले में उसके गर्भाशय को बहुत नुकसान पहुंचा था। उसे बार-बार संक्रमण हो रहा था और वह गहरे मानसिक सदमे में थी। इसी वजह से उसकी सेहत गिरती गई, और फिर उसकी मौत हो गई।

तीन साल बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या की कोशिश और अपहरण जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। लेकिन समुदाय के नेताओं का आरोप है कि तीन साल बीतने के बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। कुकी महिला संघ और जनजातीय एकता समिति (सीओटीयू) ने इसे प्रशासन की बड़ी विफलता बताया है।

और पढ़े  2026सावन- 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, जानें कब रखा जाएगा पहला सावन सोमवार और क्या हैं व्रत के नियम

कैंडल मार्च और आक्रोश
पीड़िता की मौत के बाद कांगपोकपी और चुराचंदपुर में लोगों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। सीओटीयू के प्रवक्ता ने कहा, “पीड़िता ने वर्षों तक हिंसा सहन की, लेकिन उसे न्याय कभी नहीं मिला। उसने अपने अंतिम वर्ष अस्पताल के वार्डों और अदालती फाइलों के बीच, दर्द और उम्मीद के बीच बिताए, लेकिन उसे केवल देरी का सामना करना पड़ा।”


Spread the love
  • Related Posts

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- 1 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स को मिली हरी झंडी, ऑनलाइन पढ़ाई का भी मिलेगा विकल्प

    Spread the love

    Spread the loveविश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पात्र उच्च शिक्षण संस्थानों को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन माध्यम से एक वर्षीय स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रम शुरू करने की अनुमति…


    Spread the love

    2026 सावन आज से शुरू, जानिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का महत्व और कब है सावन शिवरात्रि

    Spread the love

    Spread the loveहिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन साल का पांचवां महीना होता है। श्रावण माह में शिव जी की पूजा-उपासना का विशेष महत्व होता है। आज से सावन का महीना…


    Spread the love