उत्तराखंड: तिथि में बदलाव, 25 जनवरी को होगी एलटी विशेष शिक्षक परीक्षा, 128 पदों के लिए आयोग ने जारी किया विज्ञापन

 

 

त्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सहायक अध्यापक(विशेष शिक्षा) भर्ती की तिथि में बदलाव कर दिया है। इसकी नई तिथि जारी कर दी है।

आयोग के प्रभारी अनुसचिव सुभाष चंद्र घिल्डियाल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सहायक अध्यापक एलटी विशेष शिक्षा शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन पिछले साल 12 सितंबर को जारी किया गया था। आयोग की ओर से जारी कैलेंडर के हिसाब से यह परीक्षा 18 जनवरी को प्रस्तावित थी। अब यह परीक्षा 25 जनवरी को प्रदेशभर में सुबह 11 से दोपहर एक बजे की पाली में कराई जाएगी। इसके एडमिट कार्ड 19 जनवरी को आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा से 128 पदों पर भर्ती की जाएगी।

एनओसी लाने में देरी, भर्ती से बाहर
यूकेएसएसएससी की वन दरोगा भर्ती में अभिलेख सत्यापन के दौरान तीन अभ्यर्थी बाहर हो गए। इनमें से एक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक एनओसी नहीं दिखा पाया। दूसरा अभ्यर्थी विज्ञापन जारी होने की तिथि के बाद की एनओसी लाया और एक अभ्यर्थी के खेल संबंधी प्रमाणपत्र वैध न होने के कारण आयोग ने अभ्यर्थन निरस्त कर दिया। आयोग ने 26, 27, 28 नवंबर और एक दिसंबर को अभिलेख सत्यापन कराया था।

उत्तराखंड: तिथि में बदलाव, 25 जनवरी को होगी एलटी विशेष शिक्षक परीक्षा, 128 पदों के लिए आयोग ने जारी किया विज्ञापन 

और पढ़े  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा एलान- पूर्व CM का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, इस एक्शन के बाद बड़ा फैसला
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…