गो सेवा- संत और गो सेवा के लिए बेच दी 200 करोड़ की संपत्ति, स्वामी हरीश्वरानंद के प्रपौत्र ने बताया अनोखा किस्सा

Spread the love

 

संगम की धरा पर दान-पुण्य का सिलसिला अनवरत जारी है। यहां एक ऐसा मठ भी डेरा जमाए है, जिसके किस्से सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। इस मठ ने संतों और गाय की सेवा के लिए तकरीबन 200 करोड़ की संपत्ति बेच दी थी।

सेक्टर-6 स्थित श्री स्वामी डूंग जी महाराज संस्थान (भूरा मठ) के संचालक और दंडी समाज के प्रवक्ता विद्यामार्तंड अरविंद स्वामी जोशी बताते हैं कि उनका मठ पिछले 134 वर्षों से संपूर्ण पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में अन्नक्षेत्र का संचालन कर रहा है। इस समय माघ मेला में अन्नक्षेत्र का संचालन किया जा रहा है।

इसमें बड़ी संख्या में संतों व गरीब-असहायों को भोजन प्रसाद वितरित किया जाता है। वह बताते हैं कि यह संस्कार उन्होंने अपने बाबा स्वामी हरीश्वरानंद तीर्थ (हुकुमानंद जी) से प्राप्त किया।

106 वर्ष के जीवनकाल में स्वामी हरीश्चरानंद तीर्थ ने गोवंश की हत्या रोकने के लिए अपने सभी आश्रमों को बेच दिया। इसमें काशी में आश्रम के पांच भवनों के साथ चित्रकूट, हरिद्वार, बृजघाट, कोलकाता, रिसड़ा और प्रयागराज के आश्रम शामिल हैं।

प्रयाग से जाते हैं खाली हाथ
स्वामी अरविंद बताते हैं कि वह हर वर्ष तंबुओं की नगरी में शिविर लगाते हैं। इस बीच वह प्रतिदिन भव्य तरीके से अन्नक्षेत्र का संचालन करते हैं। आखिरी दिन वह स्वच्छता कर्मियों को भोजन कराते हैं और उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित करते हैं। फिर शिविर में बचे हुए सामान को यहीं पर गरीबों के बीच दान कर गंगा मैया से आशीर्वाद लेकर रवाना हो जाते हैं।

Spread the love
और पढ़े  धर्म परिवर्तन का मामला: HC ने कहा-बालिग बेटियों को बंधक बनाना स्वतंत्रता का उल्लंघन
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love