प्रधानमंत्री मोदी: तस्वीरों में देखते थे विदेशी ट्रेनें, उस सपने को हकीकत में बदला’, मालदा की रैली में बोले PM मोदी

Spread the love

 

 

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को बंगाल दौरे पर हैं। पीएम मोदी सबसे पहले बंगाल के मालदा पहुंचे, जहां उन्होंने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रेन में बच्चों और लोको पायलटों से भी मुलाकात की और उनसे बातें कीं। इसके बाद पीएम मोदी ने मालदा में चार अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने मालदा में एक जनसभा को संबोधित किया और कहा कि हमारी रेलगाड़ियां आधुनिक हो रही है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों से अब यात्रियों की लंबी यात्राएं आरामदायक होंगी।

 

सपने को हकीकत में बदला’

    • पीएम मोदी ने मालदा में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा ‘आज मालदा से पश्चिम बंगाल की प्रगति को गति देने का अभियान और तेज हुआ है। कुछ ही देर पहले, पश्चिम बंगाल के विकास से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। नई रेल सेवाएं पश्चिम बंगाल को मिली हैं।’
    • ‘इन प्रोजेक्ट्स से यहां के लोगों के लिए यात्राएं आसान होंगी और व्यापार-कारोबार भी आसान बनेगा। यहां ट्रैक मेंटेनेंस से जुड़ी जो नई सुविधाएं बनी हैं, उनसे यहां के नौजवानों के लिए नए अवसर बनेंगे। बंगाल की इस पावन भूमि से आज भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की तरफ एक और बड़ा कदम उठाया गया है।’
    • पीएम मोदी ने कहा, ‘आज से भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत हो रही है। ये वंदे भारत स्लीपर ट्रेन देशवासियों के लंबे सफर को और आरामदायक, शानदार और यादगार बनाएंगी। मालदा स्टेशन पर लोग कह रहे थे कि इस ट्रेन में बैठकर उन्हें अद्भुत आनंद हुआ।’
  • ‘कभी हम तस्वीरों में विदेशों की ट्रेनों को देखकर कहा करते थे कि काश ऐसी ट्रेनें भारत में होती, आज हम उसी सपने को हकीकत में बदलते देख रहे हैं। मैं देख रहा हूं कि विदेशी लोग भारत की मेट्रों की, ट्रेनों की तस्वीरें बनाकर दुनिया को बता रहे हैं कि भारत की रेलों में किस तरह से क्रांति आ गई है।’
  • ‘देश की ये पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मां काली की धरती को मां कामाख्या की भूमि को जोड़ रही है। आने वाले समय में पूरे देश में, इस आधुनिक ट्रेन का विस्तार होगा। मैं बंगाल को, असम को, पूरे देश को इस आधुनिक स्लीपर ट्रेन के लिए बधाई देता हूं। आज भारतीय रेल आधुनिक होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी हो रही है। ये वंदे भारत ट्रेन मेड इन इंडिया है, इसे बनाने में भारतीयों का पसीना लगा है।’
  • पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत के रेल इंजन, भारत के रेल के डिब्बे, भारत के मेट्रो कोच, ये सब भारत की टेक्नोलॉजी की पहचान बन रहे हैं। आज हम अमेरिका और यूरोप से ज्यादा लोकोमोटिव्स बना रहे हैं। दुनिया के कई देशों को पैसेंजर ट्रेन और मेट्रो ट्रेन के कोच एक्सपोर्ट करते हैं। इन सब के कारण हमारी इकोनॉमी को बहुत लाभ मिलता है और हमारे नौजवानों को बहुत रोजगार मिलता है।’
और पढ़े  एच 1बी- H-1B वीजा धारकों की बढ़ेंगी मुश्किलें?, ग्रीन कार्ड मिलना आसान नहीं,अमेरिकी संसद पेश हुआ ये प्रस्ताव

PM modi west bengal assam visit updates address public rally flag off first vande bharat sleeper train
बंगाल को पीएम मोदी की हजारों करोड़ रुपये की सौगात

  • पीएम मोदी ने चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो न्यू जलपाईगुड़ी और अलीपुर को नगरकोइल, तिरुचिरापल्ली, बंगलूरू और मुंबई से जोड़ेंगी।
  • इसके बाद पीएम मोदी मालदा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। ये विकास परियोजनाएं 3250 करोड़ रुपये से ज्यादा की हैं।
  • जिनमें बालुरघाट से हिली के बीच नई रेल लाइन का निर्माण, न्यू जलपाईगुड़ी में फ्रेट मेंटिनेंश सुविधा केंद्र की शुरुआत, सिलीगुड़ी लोको शेड का आधुनिकीकरण, वंदे भारत मेंटिनेंस केंद्र का आधुनिकीकरण का काम शामिल है।
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये विकास परियोजनाएं पीएम मोदी का बंगाल के लिए उपहार है और इन परियोजनाओं से राज्य को आईटी हब बनाने में मदद मिलेगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से यात्रियों को मिलेगा शानदार, आरामदायक यात्रा का अनुभव

  • पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बंगाल के हावड़ा से असम के गुवाहाटी के बीच संचालित होगी, जो पूर्वी भारत को उत्तर पूर्वी भारत से जोड़ने वाला अहम कॉरिडोर है।
  • अभी जो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, वो दिन में यात्रा के लिए हैं, और उनमें बैठकर यात्रा करने की ही सुविधा उपलब्ध है और उनमें लंबी दूरी की यात्रा थोड़ी मुश्किल है। अब स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में रात में यात्रा की सुविधा दी गई है, जिसमें यात्री आराम से लेटकर यात्रा कर सकेंगे।
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से हावड़ा और गुवाहाटी के बीच की यात्रा में अभी करीब 17 घंटे का समय लगता है, जो अब घटकर 14 घंटे रह जाएगा।
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 आधुनिक कोच हैं, जिनमें कुल 1128 यात्री सफर कर सकते हैं। इन कोच में एयरोडायनामिक्स डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे हवा का दबाव कम पड़ेगा और लोगों को आरामदायक और शांत यात्रा का अनुभव होगा।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस का वजन दूसरी गाड़ियों से 10-20 फीसदी कम रहता है। रेलगाड़ी के हर पहिये पर लगी ट्रैक्शन मोटर एक सुरक्षित सफर की गारंटी होती है। यही वह तकनीक है, जिससे गाड़ी बिना किसी देरी के स्पीड पकड़ लेती है। अगर आपातकालीन ब्रेक का इस्तेमाल करना पड़े, तो भी यह गाड़ी बिना ट्रैक छोड़े तुरंत रुक जाती है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो ट्रेन के पहियों में भी ट्रैक्शन मोटर लगी होती है। इसी के चलते मेट्रो चंद सेकेंड में रफ्तार पकड़ लेती है, तो दूसरी ओर वह तेज गति में होने के बावजूद तुरंत रुक भी जाती है।
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। ट्रेन में आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे ट्रेन में झटके और कंपन कम होगी और यात्री आरामदायक यात्रा का आनंद ले सकेंगे।
और पढ़े  कूनो में एक और झटका- भारत में जन्मी मादा चीता KGP-11 की मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा संख्या घटकर 49

PM modi west bengal assam visit updates address public rally flag off first vande bharat sleeper train
शाम में ही असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

  • पीएम मोदी शनिवार शाम में ही असम के लिए रवाना हुए। जहां वे दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और काजीरंगा एलीवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे।
  • असम में पीएम मोदी बोडो लोकनृत्य बागुरुंबा की प्रस्तुति भी देखेंगे, जिसमें 10 हजार लोग एक साथ अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में प्रस्तुति देंगे।
  • पीएम मोदी गुवाहाटी के कोइनाधारा राज्य गेस्ट हाउस में रात में आराम करेंगे। रविवार की सुबह वे कलियाबार जाएंगे, जहां काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे।
  • गौरतलब है कि असम में भी इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बीते एक महीने में पीएम मोदी का यह असम का दूसरा दौरा है।

Spread the love
  • Related Posts

    बंगाल- मंत्रियों को CM ने बांटे विभाग,स्वपन दासगुप्ता बने वित्त तो शंकर घोष बने पर्यटन मंत्री, देखें सूची

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को मंत्रियों के विभागों का औपचारिक बंटवारा करते हुए नई अधिसूचना जारी की। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री शुभेंदु…


    Spread the love

    रिलायंस और मेटा की बड़ी तैयारी- गुजरात में बनेगा AI डेटा सेंटर, अगले दो वर्षों में बनकर तैयार होने की उम्मीद

    Spread the love

    Spread the loveरिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने एक बड़ी साझेदारी का एलान किया है। दोनों कंपनियां मिलकर गुजरात के जामनगर में एक अत्याधुनिक एआई…


    Spread the love