प्रयागराज- माघ मेला:- आज रात 12 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं, मौनी अमावस्या पर जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

Spread the love

प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर्व पर स्नान को लेकर शनिवार रात 12 बजे से डायवर्जन रूट लागू होगा। यातायात पुलिस के अनुसार यह डायवर्जन सोमवार दोपहर 12 बजे तक रहेगा। वहीं शहर की सीमाओं पर भारी वाहनों के लिए नो एंट्री लागू की गई है, सिर्फ मेला से संबंधित वाहनों को ही शहर में प्रवेश दिया जाएगा जबकि दूसरे वाहनों को अन्य मार्गों की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

 

दिल्ली-कानपुर से आने वाले भारी वाहन

  • दिल्ली से आने वाले वाहनों को कानपुर थाना कल्यानपुर (फतेहपुर) अंतर्गत बक्सर मोड़ (शुक्ला ढाबा के पास), बक्सर गंगापुल चंद्रिका देवी मंदिर बक्सर गंगा पुल लालगंज (रायबरेली), गुरुबक्शगंज-ढ़किया चौराहा थाना हरचंदपुर मुंशीगंज थाना भदोखर सलोन रोड रायबरेली, लालगंज अझारा प्रतापगढ़-भुपियामऊ, रानीगंज, मुंगरा बादशाहपुर, मछली शहर, जौनपुर, जलालपुर, फूलपुर और बाबतपुर एयरपोर्ट हरहुआ से रिंग रोड वाराणसी की तरफ जाने दिया जाएगा। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

 

बांदा और रीवा की तरफ जाने वाले वाहन

  • फतेहपुर स्थित चौडगरा चौराहा से बिंदकी से बंधवा तिराहा, ललौली से चिल्ला होते हुए बांदा की ओर वाहन भेजे जाएंगे। वाहनों की वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़-वाराणसी जाने वाले वाहन

  • फतेहपुर से डलमऊ रायबरेली से ऊंचाहार सलोन लालगंज, भूपियामऊ चौराहा, रानीगंज, मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर होते हुए वाराणसी भेजा जाएगा। वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।

कौशाम्बी-कोखराज से भारी वाहनों को डायवर्जन

  • कौशाम्बी, कोखराज, नवाबगंज बाईपास, सोरांव बाईपास, हंडिया बाईपास और औराई होते हुए वाराणसी में प्रवेश करेंगे।

लखनऊ से आने वाले वाहन

  • लखनऊ से आने वाले वाहनों को मुंशीगंज-सलोन रोड रायबरेली, लालगंज अझारा, भुपियामऊ, रानीगंज, मुंगरा बादशाहपुर मछली शहर भेजा जाएगा। वापसी का मार्ग भी यही होगा।
और पढ़े  दो मुकदमे, 36 नामजद समेत 15 अज्ञात, पुलिस ने दबोचे 23 उपद्रवी, कासगंज उपद्रव में बड़ी कार्रवाई

ऊंचाहार-रायबरेली से डायवर्जन

  • फतेहपुर, सलोन, लालगंज, भूपियामऊ चौराहा, रानीगंज, मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर होकर वाराणसी भेजा जाएगा। वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।

अयोध्या-सुल्तानपुर से आने वाले वाहन

  • भुपियामऊ चौराहा, रानीगंज, मुंगराबादशाहपुर, लालगंज, सलोन होकर रायबरेली जाएंगे।

जौनपुर से आने वाले वाहन

  • जौनपुर, मुंगरा बादशाहपुर से वाहनों को भुपियामऊ लालगंज की तरफ भेजा जाएगा।

वाराणसी से डायवर्जन

  • वाराणसी से वाहनों को राजातालाब से बाबतपुर व मिर्जापुर रिंग रोड की तरफ जाएंगे।

भदोही से डायवर्जन

  • औराई से चील्ह मिर्जापुर, औराई से बाबतपुर की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।

मिर्जापुर से डायवर्जन

  • मिर्जापुर से चील्ह औराई की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।

रीवा से डायवर्जन

  • रीवा थाना मनगवां से हनुमना होते हुए मिर्जापुर व वहां से वाराणसी भेजा जाएगा।

यहां रहेगी नो इंट्री की व्यवस्था

  • मंदर मोड़, थाना पूरामुफ्ती गेट, पुलिस चौकी बमरौली, सहसों चौराहा, हबूसा मोड़, सोरांव बाईपास, नवाबगंज बाइपास, मलाक हरहर चौराहा, टीपी नगर तिराहा, रामपुर चौराहा, गौहनिया घूरपुर और गोमटी नंबर-40 से नो-इंट्री रहेगी।

मौनी अमावस्या पर 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान
मौनी अमावस्या पर साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की संभावना को देखते हुए मेला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। मेले में एक अतिरिक्त स्नान घाट ‘काली पार्ट-दो’ का विस्तार किया गया है।

लखनऊ और अयोध्या की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नागवासुकि क्षेत्र में ही स्नान की व्यवस्था की जा रही है जिससे संगम क्षेत्र पर दबाव कम किया जा सके। शुक्रवार तड़के से ही स्नान का क्रम शुरू हो गया। संगम नोज के अलावा नैनी के अरैल, झूंसी और संगम क्षेत्र के प्रमुख स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
और पढ़े  Timing Change:कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

एक अनुमान के अनुसार शुक्रवार को 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया, जबकि प्रशासन के मुताबिक देर शाम तक 25 से 30 लाख लोगों की मेला क्षेत्र में मौजूदगी दर्ज की गई। इसमें काफी संख्या में कल्पवासी भी शामिल रहे।

मौनी अमावस्या के मुख्य स्नान पर्व को लेकर देश-विदेश से श्रद्धालुओं का प्रयागराज पहुंचने का सिलसिला जारी है। शनिवार और रविवार को अवकाश होने से भीड़ में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।

मेला अधिकारी ऋषिराज ने बताया कि मेला क्षेत्र को नौ सर्किल में विभाजित किया गया है। भीड़ प्रबंधन के लिए 16 होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं और लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

प्रमुख स्नान पर्व पर तीन से साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना है। इस ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था, डायवर्जन, एआई आधारित सर्विलांस और भीड़ प्रबंधन को और मजबूत किया गया है।

इसके साथ ही जल यातायात योजना, रेडियो संचार, आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सॉफ्ट स्किल, पांटून पुल, अग्निशमन, सुरक्षा, अभिसूचना और साइबर अपराध से संबंधित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग
गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या ज्योतिष पीठम के निदेशक आचार्य विवेक उपाध्याय के अनुसार, इस बार मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इसे अत्यंत फलदायी माना जा रहा है। 17 जनवरी की रात 11:53 बजे से अमावस्या तिथि प्रारंभ होकर 18 जनवरी की रात 1:09 बजे तक रहेगी। इस अवधि में किया गया स्नान, व्रत, ध्यान, जप और हवन विशेष पुण्य फल प्रदान करने वाला माना गया है।

Spread the love
  • Related Posts

    पकड़ा गया नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड, UP STF ने तिरुचापल्ली स्टेशन से पकड़ा, लगातार ठिकाने बदल रहा था आदित्य

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मुख्य साजिशकर्ता और एक लाख के इनामी आरोपी आदित्य आनंद को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।…


    Spread the love

    नोएडा बवाल: श्रम कानून उल्लंघन में 203 ठेकेदारों के लाइसेंस होंगे निरस्त, कई ठेकेदारों को 1.16 करोड़ की पेनल्टी का नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा में श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाले 24 कारखानों से जुड़े 203 ठेकेदारों के लाइसेंस निरस्त करने, राशि की वसूली करने और एजेंसियों को…


    Spread the love