बड़ा फैसला: दिल्ली में पार्सल यातायात पर चार दिन लगी पूरी तरह रोक, न होगी बुकिंग, न पिकिंग

त्तर रेलवे ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध 23 से 26 जनवरी तक लागू रहेगा।

सभी स्टेशनों पर रहेगी रोक
रेलवे के अनुसार दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला में सभी प्रकार के पार्सल लेन-देन पर रोक रहेगी। इस अवधि में पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेजिंग/पिकिंग से मुक्त रहेंगे। इन स्टेशनों पर आने और जाने दोनों प्रकार के पार्सल ट्रैफिक पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

यात्री व्यक्तिगत डिब्बे ले सकेंगे
हालांकि यात्रियों को उनकी व्यक्तिगत सामग्री यात्री डिब्बों में ले जाने की अनुमति रहेगी। वहीं, सभी व्यावसायिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग की अनुमति दी जाएगी। यह प्रतिबंध न केवल दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों पर लागू होगा, बल्कि अन्य डिवीजन होकर दिल्ली क्षेत्र में लोडिंग या अनलोडिंग के लिए रुकने वाली ट्रेनों पर भी प्रभावी रहेगा।

उत्तर रेलवे ने सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील की है ताकि गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

और पढ़े  दिल्ली: भारत मंडपम के पास विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य, हिरासत में
  • Related Posts

    दिल्ली: एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू

    एअर इंडिया के पूर्व पायलट दिल्ली के वसंत कुंज उत्तर क्षेत्र में स्थित द ग्रैंड होटल के एक कमरे में बेहोश पाए गए। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 10 सितंबर को…

    ब्रिक्स के सफल सम्मेलन से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, दुनियाभर के मीडिया ने दी प्रतिक्रिया

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के साथ ही भारत वैश्विक कूटनीति के केंद्र में मजबूती से स्थापित हो गया है। एक तरफ जहां पाकिस्तान की पश्चिम एशिया और कूटनीतिक मंचों पर मध्यस्थता…