पत्नी का पर्दाफाश- बीवी होटल में मना रही थी रंगरेलियां: पुलिस संग पहुंचा पति, गेट खुलते ही पसीना-पसीना मिला आशिक…ऐसे हाल में मिले 

Spread the love

 

 

होटल के कमरे में छिपी प्रेम कहानी का पर्दाफाश हो गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा। बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में ठहरे जोड़े का पीछा करते हुए, पति ने पुलिस को बुलाया, जिससे कमरे का दरवाजा खुलते ही हंगामा मच गया। पुलिस को देखते ही प्रेमी बेड के नीचे छिप गया, लेकिन घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने पति, पत्नी और प्रेमी को थाने ले जाकर मामला सुलझाया।

 

यह है मामला
पति ने झांसी बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल के कमरे में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी का पीछा कर रहे युवक ने पुलिस को बुलाकर कमरे का दरवाजा खुलवाया तो हंगामा मच गया।

पुलिस को देख प्रेमी डर के मारे बेड के नीचे छिप गया। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस पति, पत्नी व प्रेमी को थाने ले गई। पति ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने प्रेमी के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई कर दी है।

तीन साल पहले युवक की हुई थी शादी
सिमराहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले भेल निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। मामला पुलिस तक पहुंच गया। बाद में राजीनामा होने पर वह पत्नी के साथ सीपरी बाजार में रहने लगा लेकिन वहां भी कलह होने लगा। इस कारण करीब डेढ़ साल से वह पत्नी से अलग रहने लगा।

और पढ़े  हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कांवड़ मार्ग

कई बार पत्नी को मना किया फिर भी नहीं सुनी बात
पत्नी एक निजी स्कूल में नौकरी करती है और उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार मना करने पर भी पत्नी ने उसकी बात नहीं सुनी। 11 जनवरी को उसे पता चला कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ घूम रही है। उसने पीछा किया तो देखा कि दोनों बस स्टैंड के पास एक होटल में चले गए।

इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। होटल में पुलिस ने जब प्रेमी को बुलाया तो महिला ने कहा कि वह नहीं है। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वह डर के मारे बेड के नीचे छिपा हुआ मिला। थाना प्रभारी नवाबाद रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामला 11 जनवरी का है। महिला का पति से विवाद चल रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला…


    Spread the love

    स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी पुलिस बनकर किया अगवा, पांच गिरफ्तार और दो की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveस्पेशल 26 फिल्म की तरह फर्जी पुलिस बनकर जीएसटी सलाहकार को अगवा कर फिरौती वसूली का खुलासा हुआ है। महंगे शौक की वजह से कर्ज में डूबे आरोपियों…


    Spread the love