Himachal- हिमाचल में ग्रुप-सी व डी कर्मियों के तबादलों पर हटा प्रतिबंध, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश

Spread the love

हिमाचल सरकार ने ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मियों के सामान्य तबादलों पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। मुख्य सचिव की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के शिक्षण संवर्ग को छोड़कर अन्य सभी विभागों में ग्रुप सी और डी कर्मियों के तबादले अब 31 मार्च तक किए जा सकेंगे। इस अवधि में संबंधित विभागों के मंत्री अपने-अपने विभागों में तबादलों को मंजूरी दे सकेंगे।

 

मंगलवार को जारी निर्देशों के अनुसार सामान्य तौर पर उसी कर्मचारी का तबादला किया जा सकेगा, जिसने वर्तमान तैनाती स्थल पर तीन वर्ष का सामान्य कार्यकाल पूरा कर लिया हो। मंत्रियों को भी केवल ऐसे ही कर्मियों के तबादलों को मंजूरी देने का अधिकार होगा। सरकार ने तबादलों पर सख्त सीमा तय करते हुए कहा है कि किसी भी विभाग में तबादले कैडर की कुल संख्या के तीन फीसदी से अधिक नहीं होंगे। इसका पालन सुनिश्चित करना विभागाध्यक्ष, प्रबंध निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी या रजिस्ट्रार की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। यदि किसी का तबादला कम अवधि, कम दूरी या अन्य विशेष परिस्थितियों में करना है, तो मुख्यमंत्री की मंजूरी अनिवार्य होगी।

 

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारी सीधे अपने विभाग में तबादले के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, आवेदन पर निर्णय पूरी तरह प्रशासनिक जरूरत और तय नियमों के अनुसार ही होगा।

शिक्षा-तकनीकी शिक्षा विभाग में सत्र की समाप्ति पर होंगे तबादले
शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के समाप्त होने पर तबादले होंगे। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के लिए इन विभागों में चालू सत्र के दौरान तबादलों पर प्रतिबंध रहेगा।

Spread the love
और पढ़े  गंगा एक्सप्रेसवे- 594 किमी का मेगा कॉरिडोर लोकार्पण को तैयार, देश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट चार हिस्सों में पूरा
  • Related Posts

    कांग्रेस: कर्नाटक में CM पद पर बदलाव को लेकर खरगे का बड़ा बयान- हमारे फैसले सोनिया गांधी लेती हैं

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि फिलहाल सिद्धारमैया ही सीएम…


    Spread the love

    Iran War: पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा यूएस, भेजा 6500 टन गोला-बारूद

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी सेना पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रही है। दरअसल अमेरिकी नौसेना अपने जहाजों के माध्यम से पश्चिम एशिया में ईंधन, खाना, हथियार और बाकी…


    Spread the love