Fire: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के घर में लगी आग, मचा हड़कंप, घटनास्थल पर पहुंची दमकल की तीन गाडियां

राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में आज सुबह भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास पर आग लगने की एक घटना सामने आई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू की। दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और आग लगने के कारणों की गहन जांच में जुटी है।

अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 8:05 बजे मदर क्रिसेंट रोड स्थित एक कोठी नंबर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल विभाग ने तत्परता दिखाते हुए अपनी तीन गाड़ियां तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना कर दीं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि यह आवास भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद का है। दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोकने और उस पर नियंत्रण पाने के लिए मोर्चा संभाला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग को अब बुझा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। सुबह 8.35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

आग घर के एक कमरे में रखे कुछ फर्नीचर में लगी थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के समय आवास में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है और आग के स्रोत तथा कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

सब, फायर ऑफिसर सुरेश एम ने बताया, ‘हमें आग लगने की सूचना मिली थी। हमने आग बुझा दी है। आग कमरे में लगी थी। आग के कारण का पता नहीं चला है। टीमें जांच कर रही है। किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।’

और पढ़े  अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी से चार की मौत,मारा गया हमलावर
  • Related Posts

    कोलकाता भगदड़: चोरबागान हादसे के बाद कार्रवाई, हटाए गए गिरीश पार्क थाने के प्रभारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी

    कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गोत्सव पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद गिरीश पार्क थाने के प्रभारी अधिकारी सुमित कुमार घोष को पद से हटा दिया गया है। इस हादसे…

    2026 महानवमी- 19 और 20 अक्तूबर दोनों दिन रहेगी नवमी, जानें क्या रहेगा कन्या पूजन का शुभ समय

    शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।…