नई दिल्ली: लाल किला बम धमाका- डॉ. शाहीन सईद समेत पांच अन्य दोबारा NIA की हिरासत में, विदेशी कनेक्शन की जांच जारी

Spread the love

टियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली के लाल किला के पास हुए कार बम ब्लास्ट मामले में आरोपी डॉ. शाहीन सईद सहित पांच आरोपियों को तीन दिन की हिरासत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया है। कोर्ट ने एनआईए की दलील सुनने के बाद यह आदेश दिया, जिसमें एजेंसी ने धमाके की साजिश, फंडिंग, विदेशी हैंडलर और तकनीकी मदद से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जानने के लिए पूछताछ की जरूरत बताई थी।

आरोपियों में डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान अहमद, जसिर बिलाल वानी (उर्फ दानिश), डॉ. अदील अहमद और डॉ. मुजम्मिल शकील शामिल हैं। इन सभी को 16 जनवरी 2026 को दोबारा कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। इससे पहले, डॉ. शाहीन सईद को पिछले महीने न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। एनआईए ने कोर्ट को बताया कि जांच में कई कड़ियां अभी सुलझानी बाकी हैं। धमाके की पूरी साजिश, फंडिंग के स्रोत, विदेशी हैंडलरों के संपर्क और तकनीकी सहायता से जुड़े राज खुलने बाकी हैं। एजेंसी ने इन आरोपियों से गहन पूछताछ की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

यह मामला 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए भीषण धमाके से जुड़ा है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच में सामने आया कि यह धमाका एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था, जिसमें फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रहे डॉ. उमर उन नबी मुख्य भूमिका में थे। डॉ. उमर कार में मौजूद थे और धमाके में उसकी मौत हो गई थी।

और पढ़े  G Pay में आया Gemini AI का सपोर्ट- अब एप रखेगा आपके खर्च का हिसाब, SIP, टैक्स और सेविंग्स पर देगा सलाह

Spread the love
  • Related Posts

    अगस्त से नए नियम- 1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम, यहां जानें…

    Spread the love

    Spread the loveहर नए महीने की पहली तारीख अपने साथ कई नए बदलाव लेकर आती है, जिनका सीधा असर देश के आम नागरिकों के घरेलू बजट और रोजमर्रा के कामकाज…


    Spread the love

    प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो: लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर बोले- पेपर लीक गैंग को बख्शा नहीं जाएगा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक परीक्षा (संशोधन) विधेयक को संसद से मंजूरी मिलने के बाद देशवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार भरोसेमंद…


    Spread the love