हिमाचल- राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा गतिविधियों में शामिल 11 पुलिस कर्मी नौकरी से बर्खास्त

Spread the love

 

राज्य सरकार ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा तस्करी में शामिल 11 पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इन कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई प्रदेश सरकार की चिट्टा और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311(2)(बी) के तहत की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह कार्रवाई स्पष्ट और कठोर संदेश है कि कानून की रक्षा करने वाले पुलिस बल में कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। जिन पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया गया है, उनमें विजिलेंस, सीआईडी, बटालियन, थानों और चिट्टे की तस्करी रोकने के लिए गठित एसआईयू में तैनात कर्मचारी हैं।

 

ये कर्मचारी किए गए बर्खास्त
चिट्टा तस्करी मामले में सरकार ने भारतीय रिजर्व बटालियन बनगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर नीरज कुमार, बिलासपुर में तैनात पुलिस कांस्टेबल शुभम ठाकुर, भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह में तैनात कांस्टेबल कपिल, एसडीआरएफ में तैनात कांस्टेबल शिव कुमार, शिमला पुलिस में तैनात कांस्टेबल लक्ष्य चौहान, स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो का कांस्टेबल विशाल ठाकुर, भारतीय रिजर्व बटालियन जंगलबैरी में तैनात कांस्टेबल गौरव वर्मा, भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह में तैनात कांस्टेबल संदीप राणा, एसडीआरएफ कांस्टेबल अंकुश कुमार, स्टेट सीआईडी में तैनात कांस्टेबल रजत चंदेल और शिमला में तैनात कांस्टेबल राहुल वर्मा शामिल हैं।

चिट्टा गिरोह की सूचना देने पर पांच लाख से अधिक इनाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि दो ग्राम तक के चिट्टे की सूचना देने पर 10 हजार, पांच ग्राम पर 25 हजार, 25 ग्राम के लिए 50 हजार रुपये, एक किलो के लिए पांच लाख रुपये और एक किलो से अधिक मात्रा में चिट्टे की सूचना देने के लिए 10 लाख रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। चिट्टे की जानकारी के लिए सरकार ने 112 आपातकालीन नंबर शुरू किया है।

और पढ़े  हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- 2 लाख परिवारों को गांधी जयंती से मिलेंगे 1500-1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली

Spread the love
  • Related Posts

    हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- 2 लाख परिवारों को गांधी जयंती से मिलेंगे 1500-1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली

    Spread the love

    Spread the love मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर अपना परिवार, सुखी परिवार योजना लांच करेगी। इस योजना के तहत दो…


    Spread the love

    हिमाचल- शादी से एक दिन पहले मां-बेटी जेवर लेकर फरार, हरिपुरधार में हुआ घटनाक्रम, जानें

    Spread the love

    Spread the loveसिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र में शादी से एक दिन पहले एक युवती और उसकी मां पर लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषण लेकर कथित तौर पर फरार होने…


    Spread the love