वेनेजुएला पर ट्रंप का बड़ा बयान: खुद को कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया, ट्रुथ सोशल पर साझा की तस्वीर

Spread the love

 

 

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई कर और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर पूरी दुनिया में भूचाल ला गया था। वहीं अब वेनेजुएला से जुड़ा एक पोस्ट कर नई सनसनी फैला दी है। अपने ट्रूथ सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया है, उन्होंने इससे जुड़ी एक तस्वीर भी साझा की है।

खुद को ‘वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति’ बताया
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने खुद को ‘वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति’ बताया है। ट्रुथ सोशल पर साझा की गई इस पोस्ट में वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रमों के बाद ट्रंप को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में दर्शाने वाली एक डिजिटल रूप से संपादित तस्वीर दिखाई गई है। यह तस्वीर ऐसे वक्त पर साझा की गई है, जब ट्रंप लगातार वेनेजुएला के तेल भंडार को लेकर तेल कंपनियों के साथ बैठक कर रहे हैं और लगातार ईरान-ग्रीनलैंड पर धमकी भरे लहजे में बयानबाजी कर रहे हैं।

 

अमेरिका का वेनेजुएला पर शासन!
विकिपीडिया की संपादित तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप को जनवरी 2026 तक वेनेजुएला के वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में दर्शाया गया। बता दें कि वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद ट्रंप ने यह भी दावा किया कि है जब तक सुरक्षित, उचित और विवेकपूर्ण सत्ता हस्तांतरण सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक अमेरिका वेनेजुएला सरकार का ‘संचालन’ करेगा।

तेल कंपनियों को ट्रंप की दो टूक
बीते दिनों डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दुनिया की दिग्गज तेल-गैस कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी, जहां उन्होंने साफ कर दिया कि वेनेजुएला में निवेश अब सीधे अमेरिका के साथ होगा, ना कि वेनेजुएला सरकार के साथ। ट्रंप ने सुरक्षा की गारंटी देते हुए तेल उद्योग को बड़े निवेश के लिए खुला न्योता दिया। ट्रंप ने ये भी कहा कि अगर अमेरिका ने समय रहते कार्रवाई नहीं की होती, तो चीन या रूस वेनेजुएला में अपनी मजबूत मौजूदगी बना चुके होते।

और पढ़े  इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने पहने भारतीय झुमके, इस्टा पर शेयर की सेल्फी, अबतक आए 4.23 लाख लाइक्स

अमेरिका वेनेजुएला में क्या करना चाहता है?
अमेरिका चाहता है कि उसकी तेल कंपनियां वेनेजुएला में निवेश करें। तेल उत्पादन और बुनियादी ढांचे को दोबारा खड़ा किया जाए। वेनेजुएला के तेल की वैश्विक बिक्री पर अमेरिका की पकड़ बनी रहे। ट्रंप प्रशासन इसे आर्थिक पुनर्निर्माण का रास्ता बता रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    कांग्रेस: कर्नाटक में CM पद पर बदलाव को लेकर खरगे का बड़ा बयान- हमारे फैसले सोनिया गांधी लेती हैं

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि फिलहाल सिद्धारमैया ही सीएम…


    Spread the love

    Iran War: पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा यूएस, भेजा 6500 टन गोला-बारूद

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी सेना पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रही है। दरअसल अमेरिकी नौसेना अपने जहाजों के माध्यम से पश्चिम एशिया में ईंधन, खाना, हथियार और बाकी…


    Spread the love