हल्द्वानी- होटल में रुके काशीपुर के युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, कमरे में पत्नी व बेटे को लगे छर्रे

Spread the love

 

धमसिंह नगर के काशीपुर निवासी एक युवक ने हल्द्वानी के होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त कमरे में मौजूद उसकी पत्नी और बेटा छर्रे लगने से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह (40) ने गौलापार के होटल में ठहरा था। शनिवार की रात ढाई बजे के करीब उसने अपनी कनपटी पर गोली चला दी। कमरे में उसकी पत्नी परदीप कौर और बेटे गुरसेज सिंह को भी छर्रे लगे। इस दौरान मौके पर ही सुखवंत सिंह की मौत हो गई।

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि परदीप और गुरसेज को एसटीएच जबकि सुखवंत के शव को मोर्चरी भेजा गया है। घटना का कारण प्रापर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। परिवार वालों के अनुसार सुखवंत से करोड़ों रुपये लेकर गलत जमीन बैनामा की गई थी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: जनगणना ड्यूटी में लापरवाही, 12 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दून नगर निगम का प्रदर्शन सबसे खराब
  • Related Posts

    देहरादून- PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारी नाराज, प्रदेशभर में आज विरोध प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के सोना न खरीदने के बयान के विरोध में प्रदेशभर में सराफा कारोबारी सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल ने इसका ऐलान किया।…


    Spread the love

    सीबीएसई बोर्ड 12th Result: खत्म हुआ इंतजार, 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, उत्तराखंड के छात्र यहां देखें नतीजे

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच एक ही शिफ्ट में हुई थीं। आज सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का…


    Spread the love