दिल्ली में सर्दी की सितम जारी है। शनिवार को ठंड ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ा, जब न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री पहुंच गया। यह बीते 15 साल में दस जनवरी की सबसे ठंडी सुबह रही। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा था। 2011 से अब तक दस जनवरी को इतना कम न्यूनतम तापमान नहीं रहा है। यही नहीं, 9 जनवरी 2025 में पारा 4.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
कोहरे और धुंध से हुई सुबह की शुरुआत
शनिवार सुबह की शुरूआत कोहरे व धुंध के बीच हुई। इससे दृश्यता भी कम रही। दोपहर आते-आते सूर्यदेव ने दर्शन दिए, इससे लोगों को कुछ राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम के साथ 20.2 रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 44 प्रतिशत रही।









