हल्द्वानी- स्कूटी–बाइक टक्कर के बाद विवाद, महिला ने भाइयों को बुलाकर कराई पिटाई

Spread the love

 

ल्द्वानी शहर के पंचवटी कॉलोनी तीनताश देवलचौड़ के रहने वाले विक्रम सिंह देऊपा अपने ममेरे भाई गौरव मेहता के साथ बाइक से छड़ायल की तरफ गए थे। वहां से लौटते समय छड़ायल चौराहा पर उन्होंने बाइक को मोड़ी तो पीछे से स्कूटी टकरा गई। स्कूटी पर तनुजा ठाकुर अपने पति के साथ सवार थीं। मामला बढ़ा तो युवक माफी मांगकर आगे चले गए।

हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि विक्रम सिंह ने बताया कि तनुजा ठाकुर ने अपने घर फोन करके आनंदपुर हल्दू पोखरा नायक निवासी अपने भाई विशाल ठाकुर, अंकित ठाकुर और हेमंत ठाकुर को बुलवा लिया। घटना स्थल से कुछ दूर आगे ही बाइक सवारों को इन लोगों ने रोका और पिटाई शुरू कर दी।

तहरीर के आधार पर तनुजा ठाकुर, विशाल ठाकुर, अंकित ठाकुर और हेमंत ठाकुर के खिलाफ मारपीट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  यमकेश्वर- 2 दिवसीय दौरे के बाद लौटे योगी आदित्यनाथ, लिया मां का आशीर्वाद, भावुक हुए ग्रामीण
  • Related Posts

     देहरादून: सोमनाथ में PM के रोड शो में छाया दून का डमरू मंडल, प्रस्तुति से सभी का ध्यान खींचा

    Spread the love

    Spread the loveसोमनाथ अमृत महोत्सव में सोमवार को दून का भैरवनाथ डमरू मंडल छाया रहा। दून के डमरू मंडल ने न सिर्फ प्रस्तुति से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया…


    Spread the love

    ऋषिकेश- तीर्थनगरी में 2100 से ज्यादा की बधाई नहीं ले सकेंगे किन्नर, मुंह मांगा पैसा मांगने पर था विवाद

    Spread the love

    Spread the loveनगर निगम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। तीर्थनगरी में अब शादी ब्याह, बालक के जन्म और अन्य त्योहारों पर किन्नर 2100…


    Spread the love