धरना प्रदर्शन- आलू के बीमा के लिए तहसील पर गरजे किसान, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Spread the love

 

लू की फसल का बीमा पूरा नहीं देने से नाराज किसानों ने बुधवार को धारी तहसील में धरना- प्रदर्शन कर बीमा कंपनी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसी नेता गोपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार और बीमा कंपनी की अनदेखी के चलते धारी ब्लॉक के किसानों को आलू की फसल का पूरा बीमा नहीं दिया गया है। ओखलकांडा में 4.5 प्रतिशत और बेतालघाट में छह गुना बीमा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है लेकिन धरातल पर स्थिति जीरो है। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने कहा कि किसानों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। किसानों ने एसडीएम अंशुल भट्ट को ज्ञापन सौंपकर किसानों को पूरा बीमा दिलाने की मांग की। इस दौरान दीवान सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, उम्मेद सिंह, नरीराम, पूरन चंद्र, जीवन सिंह, भगवती देवी आदि मौजूद रहे।
मंत्री के निर्देश भी नहीं मान रहे

विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र से बीमा कंपनी के अधिकारियों से किसानों को आलू की फसल का पूरा बीमा देने को कहा है। कहा कि बीमा पूरा नहीं मिलने से धारी, भीमताल, ओखलकांडा और रामगढ़ के किसानों में नाराजगी है। बीमा पूरा नहीं मिलने की शिकायत उन्होंने कृषि मंत्री गणेश जोशी से की थी। मंत्री ने बीमा कंपनी के अधिकारियों को पूरा बीमा दिलाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अभी तक बीमा नहीं दिया गया है।

ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से हल करें

ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढोलीगांव में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने विद्यालयों में शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति की मांग की। ओखलकांडा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए उप-चिकित्सालय खोलने के साथ क्षतिग्रस्त सड़कों को सही कराने को कहा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने विभागीय अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से हल करने को कहा। इस दौरान दायित्वधारी शांति मेहरा, जिपं सदस्य बहादुर सिंह नगदली, मंडल अध्यक्ष नरेश नयाल, मनोज सुयाल आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून Hospital: ओपीडी बिल्डिंग में चोरों का उत्पात, ताले तोड़े, बेसिन फोड़े, टोटियां भी चुरा ले गए चोर

Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के विरोध में मंगलवार को मंदिर परिसर में अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ…


    Spread the love

    टनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से, तराई क्षेत्र की मांग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveटनकपुर–हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में…


    Spread the love