नैनीताल- बार काउंसिल ऑफ इंडिया : 25 सदस्यों के लिए हुए 78 नामांकन

Spread the love

 

त्तराखंड बार काउंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए बुधवार को पांचवें दिन 34 नामांकन दाखिल हुए। इस प्रकार अब तक कुल 78 अधिवक्ता नामांकन करा चुके हैं। कुछ अधिवक्ताओं द्वारा एक से अधिक नामांकन पत्र भरे हैं। बुधवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को चेयरमैन, वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा ने भी नामांकन कराया। शर्मा लगातार तीन बार बार काउंसिल के सदस्य रह चुके हैं।

बार काउंसिल के सचिव विजय सिंह ने बताया कि बुधवार को बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए नामांकन करने वालों में देवेंद्र कुमार शर्मा, अनुज कुमार, संदीप कुमार, सृष्टि तिवारी, सुरेंद्र पुंडीर, सुल्तान खान, शिव कुमार, ब्रह्म देव झा, शिवांगी गंगवार, संजीव कुमार, प्रतिभा जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, शाहिद अली, सुरेंद्र मित्तल, कुलदीप कुमार, कौशल सिंह कुलेरा, गुरुविंदर सिंह, श्रीकांत, पंकज कुमार सुंदरियाल, राजेश अजवाल, जतिन दुग्गल, विनोद कुमार, प्रभात चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, अजय कुमार पन्त, मेहनाज जहां,राजेन्द्र चंद, अमर पाल, सुरेश चंद्र भट्ट, हिमानी बोरा, दीपक कुमार, नेहा जैन, नन्दन सिंह कन्याल शामिल हैं। जबकि इससे पहले 44 नामांकन हो चुके हैं। नामांकन 8 व 9 जनवरी को भी होंगे। चुनाव अधिकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राम अवतार सिंह की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया हो रही है।

 


Spread the love
और पढ़े  मसूरी- रात में बंद रहेगा मसूरी-देहरादून मार्ग, इस समय अति आवश्यक सेवा वाहनों को ही दी गई छूट
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love