Visit: अगले महीने भारत आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, एआई समिट में होंगे शामिल

Spread the love

 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अगले महीने भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत वैश्विक स्तर पर भारत एआई-इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी करने जा रहा है। इस बात की पुष्टि राष्ट्रपति मैक्रों ने गुरुवार को पेरिस में राजनयिक कोर को संबोधित करते हुए की।

राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि पिछले वर्ष फ्रांसीसी कूटनीति की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि पेरिस में आयोजित एआई समिट में दुनिया भर के देश शामिल हुए और इस पहल को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर आगे बढ़ाया गया। मैक्रों ने कहा हमने एआई समिट के जरिए महत्वपूर्ण प्रगति की है। पूरी दुनिया पेरिस आई थी और अगले महीने मैं भारत जाकर इस सहयोग को आगे बढ़ाऊंगा।

19 और 20 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित होगी AI समिट
भारत एआई-इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026 का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस एआई एक्शन समिट के दौरान किया था। यह समिट 19 और 20 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित होगी और यह ग्लोबल साउथ में होने वाला पहला वैश्विक एआई सम्मेलन होगा। इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अपने फ्रांसीसी समकक्ष ज्यां-नोएल बैरो के साथ बैठक में राष्ट्रपति मैक्रों के भारत आगमन का संकेत दिया था। जयशंकर ने कहा कि भारत और फ्रांस न केवल द्विपक्षीय स्तर पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी एक-दूसरे के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों देश बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के समर्थक हैं और ब्रिक्स, जी-7 और जी-20 जैसे मंचों पर उनकी साझेदारी वैश्विक राजनीति को स्थिरता प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रही है। जयशंकर ने यह भी जोड़ा कि भारत सरकार राष्ट्रपति मैक्रों के दौरे की तैयारियों में जुटी हुई है और यह यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक संबंधों को और मजबूती देगी।

और पढ़े  पीएम मोदी का सिक्किम दौरा- 4000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Spread the love
  • Related Posts

    चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा-: चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोलकर बाहर कूदा यात्री, मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveरविवार तड़के चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त भारी दहशत फैल गई, जब एक यात्री ने चलती फ्लाइट का आपातकालीन दरवाजा अचानक खोल दिया और बाहर छलांग…


    Spread the love

    Weather: तेज आंधी के साथ बरसे बदरा, ओले पड़े और दिन में छाया अंधेरा, UP से उत्तराखंड, पंजाब तक बदला मौसम

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। रविवार सुबह से ही इन क्षेत्रों में तेज आंधी और…


    Spread the love