UP- शाहजहांपुर में खड़ी रोडवेज बस से टकराई मौलाना तौकीर रजा के बेटे की कार, बरामद हुई ड्रग्स

Spread the love

 

 

शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 07:30 बजे बरेली बवाल के आरोपी आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बेटे फरमान की कार कछियानी खेड़ा मंदिर के सामने खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें आधा ग्राम क्रिस्टल ड्रग्स बरामद हुई। ड्रग्स के इस्तेमाल के लिए सिरिंज भी मिली है। इसके बाद फरमान का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिहारीपुर का रहने वाला फरमान रजा अपनी कार से बरेली की ओर जा रहा था। शाम करीब 7:30 बजे हरिद्वार जा रही सीतापुर डिपो की रोडवेज बस के चालक ने बस को कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के सामने खड़ा कर दिया और प्रसाद चढ़ाने चला गया।

हादसे के बाद घबराया हुआ नजर आया फरमान 
इसी दौरान पीछे से आई फरमान की कार बस से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार में फंसे फरहान को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। टक्कर के बाद वह काफी घबराया हुआ नजर आया। हालांकि उसे बहुत ज्यादा चोट नहीं लगी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस उसे लेकर थाने आ गई। उसकी कार में एक ट्रॉली बैग और एक अन्य बैग मिला। बैग में एक पुड़िया में सफेद रंग का संदिग्ध पदार्थ मिला। इसकी सूचना पर एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण ने थाने पहुंचकर जांच की। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पुड़िया में आधा ग्राम क्रिस्टल ड्रग्स मिली है।

और पढ़े  अयोध्या- हनुमानगढ़ी उज्जैनिया पट्टी के नए महंत बने संदीप दास और मोहित श्रीवास्तव को पट्टी का मुख्तार चुना गया।

व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए खरीदी थी ड्रग्स
फरमान के मुताबिक, उसने अपने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए दिल्ली से एक ग्राम ड्रग्स खरीदी थी। आधा ग्राम का वह इस्तेमाल कर चुका है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि फरमान का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद तथ्य सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    चंपत राय कलंक से मुक्ति पाने के लिए करेंगे ऐसा काम, रामलला की शरण में होगी विशेष साधना, पहली बार लिया फैसला

    Spread the love

    Spread the loveचढ़ावा चोरी प्रकरण की एसआईटी जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने अपने जीवन का पहला चातुर्मास अयोध्या में करने का…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: एसआईटी की विस्तृत जांच में सामने आई अनिल मिश्रा की मुख्य भूमिका, सुभाष भी खेल में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच में ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव की मुख्य भूमिका बताई गई…


    Spread the love